भारतीय टीम के दो बेहतरीन खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और के एल राहुल पर 2 मैच का प्रतिबंध लगा दिया गया है. ये दोनों खिलाड़ी करण जौहर के शो कॉफी विथ करण में महिलाओं के लिए अभद्र टिप्पणी करते हुए देखे गए थे. जिसके बाद लोगों के गुस्से का सामना इन दोनों खिलाड़ियों को करना पड़ा.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले दोनों खिलाड़ियों पर लगा 2 मैच का प्रतिबंध

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 दिसम्बर से वनडे सीरीज खेलेगी. ये दोनों खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं. के एल राहुल का पहले वनडे में जगह मिलना थोड़ा मुश्किल था. लेकिन हार्दिक पांड्या का खेलना तय माना जा रहा था. हार्दिक एशिया कप के बाद पहली बार टीम से जुड़े हैं. उनको चोट की वजह से टीम से बाहर किया गया था. हार्दिक बल्लेबाजी के साथ-साथ तेज गेंदबाजी भी कर सकते हैं. अब भारतीय टीम को इनके विकल्प के बारे में सोचना होगा. गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर तेज गेंदबाज जो बल्लेबाजी भी कर सकता है. वो बहुत फायदेमंद साबित होते हैं.
पहले दो मैच में के एल राहुल का नही होगा चयन

लगातार खराब फॉर्म में चल रहे के एल राहुल के पास इस सीरीज में खुद को साबित करने का मौका था. जिसे उन्होंने गवां दिया है. अब वो पहले दो मैच के लिए भारतीय टीम में उनका चयन नहीं होगा. आखिरी मैच के लिए वो भारतीय टीम में चयन के लिए वो उपस्थित रहेंगे. विश्व कप से पहले टीम में जगह पाने के लिए संघर्ष कर रहे इस बल्लेबाज के लिए ये अच्छी खबर नहीं हैं. उनके पास ऑस्ट्रेलिया में वनडे टीम में खुद को साबित करने का बहुत बड़ा मौका था. जिसे इन दोनों खिलाड़ियों ने गवां दिया है.

किसी भी खिलाड़ी के ऊपर प्रतिबंध लगाना ये बहुत बड़ी बात होती है. वो भी विश्व कप से पहले. इन दोनों खिलाड़ियों को विश्व कप पर अपना ध्यान देना चाहिए. ना की ऐसे टीवी शो में जाकर ऐसी बातों पर.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post हार्दिक पंड्या और केएल राहुल पर प्रतिबंध लगने से, सीरीज से पहले ऐसे मुश्किल में पड़ी ‘भारतीय टीम’! appeared first on SportzWiki Hindi.