भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पर कॉफ़ी विद करण शो में विवाद बयान देने की वजह से बैन लग गया था। दोनों ही खिलाड़ियों ने महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी वजह से उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। इसके खिलाफ बीसीसीआई ने जाँच कमिटी का भी गठन किया था।
दोनों से हटा बैन

हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर से अब बैन हटा लिया गया है। बीसीसीआई ने दोनों ही खिलाड़ियों के ऊपर से बैन हटाने का फैसला किया है। दोनों ही खिलाड़ियों को 11 जनवरी को बैन किया गया था।
करण जौहर के रियलिटी शो में हार्दिक पांड्या ने महिलाओं के बारे में कई आपत्तिजनक बात की थी। इसी वजह से उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। दोनों को ऑस्ट्रेलिया दौरे से बीच में ही वापस बुलाया गया था।
चार मैच छूट चुका है

दोनों खिलाड़ियों के बैन लगने के बाद भारतीय टीम ने अभी तक चार वनडे मैच खेले हैं। पहले तीन मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और उनके बाद एक मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया।
अभी इस बात पर कोई फैसला नहीं आया है कि दोनों ही खिलाड़ी न्यूजीलैंड में टीम के साथ जुड़ेंगे या नहीं। क्योंकि दोनो की जगह पर पहले ही रिप्लेसमेंट भेजे जा चुके हैं।
हार्दिक महत्वपूर्ण खिलाड़ी

विश्व कप में हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वह वनडे टीम के प्रमुख सदस्य भी हैं। वहीं केएल राहुल अभी भी भारतीय एकदिवसीय टीम में जगह बनाने के लिए जूझ रहे हैं।
दोनों के ऊपर से बैन हटने के बाद उन्होंने अब चैन की साँस ली होगी। उन्हें विश्व कप से पहले अच्छी मैच प्रैक्टिस का मौका मिल जायेगा। भारत विश्व कप का प्रबल दावेदार है और इंग्लैंड में होने की वजह से टीम को तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर की जरूरत भी है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर बीसीसीआई ने लिया ये फैसला, हटाया बैन appeared first on SportzWiki Hindi.