Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो- बिग-बैश लीग में हुए इस रन आउट को देख आप हो जाएंगे हंस के लोट-पोट

क्रिकेट के मैदान में कभी-कभी खिलाड़ियों की लापरवाही या नासमझ के कारण ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं जिससे हंसी रूके से नहीं रूक पाती है। इस तरह के नजारे दर्शकों को तो जमकर हंसाते हैं, लेकिन खिलाड़ियों के लिए ये मजाक बनकर रह जाता है।

बिग-बैश लीग में रन आउट के दौरान देखने को मिला अजीब नजारा

ऐसा ही नजारा ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग-बैश लीग में देखने को मिला। जहां इस बार सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेले गए मैच में रन आउट के दौरान देखने को मिला।

बुधवार को बिग-बैश लीग के 46वें मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेले गए मैच में सिडनी सिक्सर्क के बल्लेबाजों के बीच रन आउट के दौरान बड़ा अजीब नजारा देखने को मिला।

बल्लेबाज आपस में टकराए, हो गए रन आउट

इस मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स के सामने सिडनी सिक्सर्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए बाद में बल्लेबाजी कर रही थी। इसी दौरान जब टीम के लिए गुरविंदर सिंह संधू और जेड कुक बल्लेबाजी कर रहे थे। और टीम के 8 विकेट गिर चुके थे।

इस समय सिडनी सिक्सर्स की पारी के 19वें ओवर की तीसरी गेंद को गुरविंदर सिंह संधू सही ढ़ंग से खेल नहीं सके और गेंद वहीं पर लुढ़क गई। इस बीच रन लेने के लिए दौड़ पड़े। लेकिन दोनों ही बल्लेबाज एक-दूसरे से बीच में ही टकरा गए।

सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच मैच में देखने को मिला ये नजारा 

जेड कुक बीच पिच में ही गिर पड़े तो वहीं गेंदबाद भी गेंद लेने के दौरान गिर पड़े। बड़े हंसी भरे नजारे के बीच गेंद आराम से गेंदबाज ने विकेटकीपर को थमाई और उन्होंने बल्लेबाज को बड़ी ही आसानी के साथ रन आउट कर दिया। वैसे क्रिकेट के मैदान में तरह के नजारे बहुत कम ही देखने को मिलते हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post वीडियो- बिग-बैश लीग में हुए इस रन आउट को देख आप हो जाएंगे हंस के लोट-पोट appeared first on SportzWiki Hindi.