हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने महिलाओं को लेकर ‘कॉफ़ी विद करण शो’ में कई तरह की अभद्र टिप्पणीयां की थी. महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणीयों के लिए दोनों ही खिलाड़ियों को सस्पेंड भी कर दिया गया था. हालाँकि, अब बीसीसीआई ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक दोनों को खेलने की इजाजत दे दी है.
टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ जुड़ने के लिए कहा गया है. वहीं प्रतिभाशाली युवा ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल को इंडिया ए की टीम से जुड़ने के लिए कहा गया है. इंडिया ए की टीम वर्तमान में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है.
केएल राहुल इंग्लैंड लायंस के खिलाफ हुए फ्लॉप

इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा वनडे मैच आज रविवार 27 जनवरी को खेला जा रहा है. सीरीज के इस तीसरे वनडे मैच में इंडिया ए के लिए केएल राहुल को भी खेलने का मौका मिला, लेकिन उनका खराब फॉर्म जारी है.
वह इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भी फ्लॉप साबित हुए है. केएल राहुल इंग्लैंड लायंस के खिलाफ तीसरे वनडे में 25 गेंद खेलकर मात्र 13 रन पर आउट हो गए है. इस दौरान उनके बल्ले से मात्र 2 चौके लगे.
पिछले 6-7 महीनो से जूझ रहे हैं खराब फॉर्म से

केएल राहुल का इंग्लैंड दौरे से फॉर्म बहुत खराब रहा है. वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरूआती 9 पारियों केएल राहुल एक काफी प्रतिभाशाली बल्लेबाज है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं. वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन बहुत खराब रहा था.
भारतीय टीम में वापसी हो सकती है मुश्किल

केएल राहुल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर खतरें में पड़ गया है. वह लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं. अगर जल्द ही उन्होंने अपना फॉर्म वापस नहीं पाया, तो उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर हमेशा के लिए खत्म हो सकता है, क्योंकि भारतीय टीम में काफी प्रतिस्पर्धा है. कई युवा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post निलंबन हटाये जाने के बाद पहली बार मैदान पर नजर आये केएल राहुल, लेकिन एक बार फिर हुए सस्ते पर आउट appeared first on SportzWiki Hindi.