खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के लिए साल 2019 खुशियां भरा साबित होगा। दक्षिण अफ्रीका में हुए बॉल टैंपरिंग विवाद के कारण एक साल के लिए अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से प्रतिबंध झेल रहे डेविड वार्नर तीसरे बच्चे के पिता बनने वाले हैं।
विराट और अनुष्का ने इस तरह सेलिब्रेट किया न्यू ईयर, सोशल मीडिया पर शेयर की शानदार तस्वीरें
इस बात का खुलासा डेविड वार्नर की पत्नी ने किया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वह गर्भवती हैं। डेविड वार्नर की पत्नी कैंडाइस वार्नर ने ट्वीट कर कहा कि इस तरह से परेशानियों से भरे 2018 का अंत सुखद समाचार से हुआ।
BYE BYE 2018: ये हैं वो भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने इस साल T20 में लगाएं सबसे ज्यादा छक्के
वार्नर की पत्नी ने कहा कि हम बेहद खुशी के साथ यह खबर साझा करना चाहते हैं कि साल 2019 में चार सदस्यों के हमारे परिवार में पांचवां सदस्य आने वाला है। डेविड वार्नर अभी दो बच्चे इवी माइ और इंडी राइ हैं।डेविड वार्नर की इसी साल एक साल बाद अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी होगी। वहीं इसी साल उनकी इंडियन प्रीमियर लीग में भी वापसी होगी।
मेलबर्न में जीत दर्ज करने पर बिग बी ने इस शानदार कविता से टीम इंडिया को दी बधाई
बॉल टैंपरिंग विवाद के कारण ही पिछले साल डेविड वार्नर आईपीएल से बाहर हो गए थे। इस विवाद के कारण ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ भी एक साल का प्रतिबंध झेल रहे हैं।इससे पहले कैंडाइस वार्नर का बॉल टैंपरिंग विवाद के बाद गर्भपात हो गया था।
साल 2018: इन दिग्गज खिलाडिय़ों के संन्यास से विश्व क्रिकेट में आ गया सूनापन