भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के लिए कुछ दिनों पहले तक माना जा रहा था कि उनकी फॉर्म और फिटनेस के साथ ही उम्र अब जवाब देने लगी है और संयास की खबरें भी उठने लगी। लगा था जैसे कि अब धोनी जल्द ही अपने करियर को लेकर कुछ ना कुछ कदम उठ सकते हैं।
महेन्द्र सिंह धोनी ने दिखाया एक बार फिर से अपना पुराना अवतार
लेकिन जैसा हमने और क्रिकेट पंडितों ने सोचा था उसके ऊपर की महेन्द्र सिंह धोनी के इरादे थे। भारत के पूर्व कप्तान ने सोच लिया था कि उन लोगों को कैसे जवाब देना है जो उनके बारे में चूक जाने जैसी सोच रखते थे।

फिर क्या था महेन्द्र सिंह धोनी ने इपने इन इरादों को विश्व कप से ठीक पहले साबित कर दिया और ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में दिखा दिया कि अब भी वो अपना पुराना अवतार दिखाने का माद्दा रखते हैं।
जस्टिन लैंगर हुए एमएस धोनी के मुरिद
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीनों ही मैचों में महेन्द्र सिंह धोनी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 3 पचासे लगाकर मैन ऑफ द सीरीज बने और दिखा दिया कि वो आने वाले वक्त के लिए तैयार हैं।

आज हर कोई धोनी के खेल का मुरिद हो चुका है जिसमें ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने भी धोनी को लेकर बड़ी बात कही है। जस्टिन लैंगर ने कहा कि “वो 37 साल के हैं। विकेट के बीच उनकी दौड़ जबरदस्त है। और फिटनेस भी जबरदस्त है। लगातार तीन वनडे मैच में विकेट के बीच दौड़ने के लिए, दूसरे वनडे मैच में 40 डिग्री था। और इस तरह से खेलना शानदार। वो खेल के एक सुपरस्टार हैं और यहि ऑस्ट्रेलियाई होने चाहिए। “
धोनी हैं हमारे लिए एक रोल मॉडल
“महेन्द्र सिंह धोनी वैसे रहे जैसे टेस्ट सीरीज में विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा रहे। वो वास्तव में हमें एक रोल मॉडल देते हैं। एमएस धोनी, उनका रिकॉर्ड, कप्तान, बल्लेबाज और विकेटकीपर सबकुछ अपने आप में बोलता है। वो वास्तव में इस खेल के सर्वकालिन महान हैं। हारना जितना कठिन रहा है उतना ही इन लोगों के खिलाफ खेलना विशेषाधिकार रहा है।”

लैंगर ने आगे कहा कि “अगर आप दो बार एमएस धोनी के कैच ड्रॉप करते हैं तो आप जीत नहीं पाते हैं। आप महान खिलाड़ियों को मौका नहीं दे सकते हैं। ये हमारी टीम के लिए एक बड़ा सबक था। हम मैच विजेताओं के बारे में बात कर रहे हैं काम कर रहे हैं। “
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post एरोन फिंच के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर भी हुए एमएस धोनी के फैन, तारीफों के पुल बांधते हुए आये नजर appeared first on SportzWiki Hindi.