भारतीय टीम के कप्तान और विश्व के सबसे दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने संन्यास के बारे में खुलासा किया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाले वनडे सीरीज से पहले पत्रकारों से बातचीत के दौरान इस बारे में बताया. बता दें, भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत कल से होने वाली है.
विराट कोहली ने संन्यास को लेकर कही ये बात

‘‘पिछले पांच साल में मैंने पर्याप्त क्रिकेट खेला है और मैं इस पर भी टिप्पणी नहीं कर सकता कि संन्यास लेने के बाद मैं पहली चीज क्या करूंगा क्योंकि मुझे नहीं लगता कि मैं दोबारा बल्ला उठाऊंगा.’’
खेलना बंद करूंगा उस दिन मेरी सारी ऊर्जा खत्म हो चुकी होगी

विराट ने आगे कहा,
‘‘जिस दिन मैं खेलना बंद करूंगा उस दिन मेरी सारी ऊर्जा खत्म हो चुकी होगी और यही कारण है कि मैं क्रिकेट खेलना छोड़ दूंगा. इसलिए मुझे स्वयं के दोबारा मैदान पर उतरकर खेलने की संभावना नहीं दिखती.’’
पिछले 12 महीने में एकदिवसीय मैचों में हमारी बल्लेबाजी काफी मजबूत रही है
भारतीय बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बताया कि,
‘‘पिछले 12 महीने में एकदिवसीय मैचों में हमारी बल्लेबाजी काफी मजबूत रही और इसमें सलामी बल्लेबाजों की बड़ी भूमिका रही. बीच में ऐसा चरण था जब हमने बीच के ओवरों की समस्या का हल निकाला और 25 से 40 ओवर तक अपनी बल्लेबाजी शैली में बदलाव का प्रयास किया.’’
यहां देखें विडियो
What's India Captain @imVkohli's retirement plans?
#TeamIndia #AUSvIND pic.twitter.com/xGxBOxMSdE
— BCCI (@BCCI) January 11, 2019
विराट कोहली का मानना है कि भारतीय टीम का संतुलन प्रत्येक विभाग में बेहतरीन है. और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करेगी. बता दें, भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे कल से खेला जाना है.
विराट कोहली- हार्दिक पांड्या पर ये बोले विराट कोहली
कैप्टन विराट कोहली ने शुक्रवार को कहा कि दोनों क्रिकेटरों के मसले पर फैसला आने के बाद ही टीम का ऐलान किया जाएगा. उन्होंने कहा इन दोनों खिलाड़ियों के महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी से टीम का कुछ लेना देना नहीं है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post विराट कोहली ने बताया कब लेंगे संन्यास, संन्यास के बाद इस वजह से नहीं उठाएंगे दोबारा बल्ला appeared first on SportzWiki Hindi.
