Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चीमा ने सिद्धू बंधुओं को दोहरा स्वर्ण पदक जीतने से रोका

पुणे
चंडीगढ़ के जुड़वां भाई विजयवीर सिद्धू और उदयवीर सिद्धू खेलों इंडिया यूथ गेम्स में निशानेबाजी के डबल ट्रैप में दांव पर लगे दोनों स्वर्ण पदक मामूली अंतर से नहीं जीत पाये। इन दोनों की उम्मीदों पर विश्व जूनियर चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता अर्जुन ंिसह चीमा ने पानी फेरा। पंजाब के इस निशानेबाज ने अंडर-21 वर्ग में केवल 0.2 अंक के अंतर से विजयवीर सिद्धू को हराकर सोने का तमगा जीता। उदयवीर ने बाद में अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने पंजाब के राजकंवर ंिसह को आसानी से हराया।