Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली और रिकी पॉन्टिंग: बातें जो दोनों को बनाती है एक जैसा कप्तान

भारतीय टीम विराट कोहली की कप्तानी में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। विराट इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ ही शानदार कप्तान भी हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज अपने नाम करने के कगार पर है। अभी तक कोई भी भारतीय कप्तान ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया है।

विराट कोहली से कप्तानी में हो चुकी बड़ी भूलें

 

विराट कोहली की कप्तानी में भले ही भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है लेकिन कई बार उनकी कप्तानी पर सवाल उठे हैं। कप्तानी में कई बार वह भावनाओं में बहकर फैसले ले लेते हैं।

पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो टेस्ट में अजिंक्य रहाणे को ड्राप करना हो या फिर इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में बादलों के बीच टीम में दो स्पिनर शामिल करने का। कोहली ने कई बार अपनी औसत कप्तानी दिखाई है।

रिकी पॉन्टिंग से भी हो चुकी ऐसी भूलें

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग को भले ही क्रिकेट का सबसे सफल कप्तान माना जाता है लेकिन उनसे भी कप्तानी में कई बड़ी गलतियाँ हो चुकी है। उन्हें स्टीव वॉ के संन्यास के बाद टीम की कमान मिली थी।

2005 में ऑस्ट्रेलिया की टीम 1987 के बाद पहली बार एशेज सीरीज हारी थी। इस सीरीज के एजबेस्टन टेस्ट में रिकी पॉन्टिंग ने ग्लेन मैक्ग्रा की चोट के बावजूद टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसकी काफी आलोचना हुई थी। इसी तरह 2008 में भारत के खिलाफ नागपुर टेस्ट में स्लो ओवर रेट से बचने के लिए उन्होंने पार्ट टाइम गेंदबाजों से लम्बी गेंदबाजी करवाई और टीम को इस मैच में भी हार मिली थी।

स्टारों से भरे टीम की मिली कप्तानी

रिकी पॉन्टिंग को जब टीम की कप्तानी मिली तो उस ऑस्ट्रेलिया की टीम में शेन वार्न, ग्लेन मैकग्रा, ब्रेट ली और जस्टिन लेंगर जैसे दिग्गज खिलाड़ी थे। कई बार यह बात कही गई कि शेन वार्न पॉन्टिंग से बेहतर कप्तान हैं।

विराट कोहली की टीम में भी कई स्टार खिलाड़ी हैं। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अभी भी विराट की कप्तानी में खेल रहे हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा और शिखर धवन जैसे स्टार खिलाड़ी विराट की कप्तानी में खेल रहे हैं।

कोच से रिश्ते

रिकी पॉन्टिंग को कई बार कोच जॉन बुकानन के कहने पर आँख बंद कर फैसले लेने वाला कहा जाता था। वही रवि शास्त्री को विराट कोहली का “यस मैन” कहा जाता है। इसी वजह से दोनों को कई बार आलोचना झेलनी पड़ती है।

पॉन्टिंग जरुर गलतियाँ करते थे लेकिन उनकी टीम में ऐसे खिलाड़ी थे जो किसी भी स्थिति से मैच निकाल सकते थे। भारतीय टीम में ऐसे खिलाड़ियों की संख्या काफी कम है और इसी वजह से टीम का भविष्य देखते हुए बीसीसीआई को कोच या कप्तान बदलने का फैसला लेना चाहिए।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post विराट कोहली और रिकी पॉन्टिंग: बातें जो दोनों को बनाती है एक जैसा कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.