Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : न्यूज़ीलैंड पर जीत के बाद कप्तान विराट कोहली कैम स्कूटर की सवारी करते आये नजर 

विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम दो वनडे मैच जीतकर सीरीज को अपने कर लिया था.

भारतीय टीम का यह विजय क्रम जारी है, क्योंकि विराट की सेना ने नेपियर में खेले गए पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम को 8 विकेट से हरा दिया है.

जीत के बाद कप्तान कोहली कैम स्कूटर की सवारी करते आये नजर 

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के इस मैच में जीत के बाद विराट कोहली कैम स्कूटर की सवारी करते हुए नजर आये हैं. विराट कोहली का कैम स्कूटर की सवारी करते हुए वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

आपकों बता दें, कि इस मैच के दौरान भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने 59 गेंदों पर 45 रन की शानदार पारी खेली और उन्होंने अपनी इस पारी में 3 शानदार चौके लगाये.

विराट कोहली ने शिखर धवन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की थी. इस साझेदारी ने भारतीय टीम को जीत दिलाने में काफी मदद की है.

विराट का बैलेंस देख हैरान रह गया हर कोई 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का कैम स्कूटर की सवारी करते हुए वक्त बैलेंस देख हर कोई हैरान रह गया. भारतीय टीम के कप्तान कैम स्कूटर की सवारी करते हुए वक्त बिल्कुल भी नहीं हिल रहे थे. उन्होंने अपना शानदार बैलेंस बनाते हुए करीब 5 मिनट तक कैम स्कूटर की सवारी का लुफ्त उठाया.

यहाँ देखें विराट कोहली के कैम स्कूटर की सवारी का वीडियो 

 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली कैम स्कूटर की सवारी का आनंद उठाते हुए नजर आ रहे है. इस दौरान उनका बैलेंस भी देखने लायक था.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post वीडियो : न्यूज़ीलैंड पर जीत के बाद कप्तान विराट कोहली कैम स्कूटर की सवारी करते आये नजर  appeared first on SportzWiki Hindi.