पकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही वनडे सीरीज में बड़ा विवाद तब हुआ. जब क्रिकेटर एंडिले फेलुकवायो के खिलाफ नस्ली टिप्पणी मामले में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद को चार मैचों का प्रतिबंध झेलना पड़ा. इस बैन के बाद वे पाकिस्तान लौट आए हैं. हालांकि उनके बिना पाकिस्तान टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर दक्षिण अफ्रीका को आखिरी वनडे में हरा दिया.
अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और सरफराज अहमद के बीच ठन गई है. सरफराज अहमद पर पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कुछ दिन पहले टिप्पणी की थी और अब सरफराज ने भी उनके बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि अख्तर उन पर व्यक्तिगत हमला कर रहे हैं ना कि उनकी आलोचना कर रहे हैं.
सरफराज अहमद ने अपना गुस्सा अख्तर पर निकाला है

बता दें, सरफराज की जगह शोएब मलिक को टीम का कप्तान बनाया गया है. सरफराज ने जियो टीवी से बातचीत में कहा,
‘वो मुझ पर व्यक्तिगत हमला कर रहे हैं ना कि मेरी आलोचना कर रहे हैं. मैंने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और सजा भी मिल चुकी है. मैं पीसीबी को इस मामले को जिस तरह से निपटाया उसके लिए मैं उनका शुक्रिया अदा करना चाहूंगा. मैं खुद को और अपने प्रदर्शन को जाहिर तौर पर सुधारूंगा और मैं उन सबका शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरा साथ दिया.’

आपको बता दें कि इस तरह की खबरें थीं कि अख्तर ने सरफराज पर 4 मैचों के बैन के बाद कहा था कि वो बचकर निकल गए. साथ ही अख्तर ने ये भी कहा था कि इस तरह के बयान पाकिस्तान में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे.
अख्तर ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा था,
‘सरफराज का मामला पाकिस्तान में बिलकुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता. मेरा मानना है कि उन्हें सबके सामने माफी मांगनी चाहिए.‘

गौरतलब है कि दूसरे वनडे मैच के दौरान सरफराज अहमद ने विकेट के पीछे से दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एंडिले फेलुकवायो पर नस्लीय टिप्पणी की थी जिसके बाद जमकर विवाद हुआ था. उन्होंने उसके बाद माफ़ी भी मांगी थी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, इस वजह से आपस में भीड़े सरफराज अहमद और शोएब अख्तर appeared first on SportzWiki Hindi.