Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस पूर्व दिग्गज ने विराट कोहली को बताया टेस्ट क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ कप्तान, तो वनडे में इन्हें माना सर्वश्रेष्ठ

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रही है. विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने अभी हाल में ही ऑस्ट्रेलिया की टीम को उसी की धरती पर 2-1 से चार मैचों की टेस्ट सीरीज हराई थी.

इसी बीच इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान जॉन अर्नेस्ट एम्ब्रे ने अपने एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ कप्तान बताया है.

विराट और फाफ टेस्ट क्रिकेट के बेस्ट कप्तान 

इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान जॉन अर्नेस्ट एम्ब्रे ने कहा, “मुझे लगता है, कि वर्तमान समय में टेस्ट क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ कप्तान विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस हैं. वहीं अगर में वनडे क्रिकेट की बात करू, तो इयान मॉर्गन सबसे बेस्ट कप्तान होगा.”

विराट अच्छे निर्णय लेने में सक्षम 

इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान जॉन अर्नेस्ट एम्ब्रे ने कहा, “भारत बहुत बेहतर टीम थी. ऑस्ट्रेलिया को सभी विभागों में भारतीय टीम ने पस्त किया है. भारत का पेस अटैक बेहतरीन था. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा ने उच्च गुणवत्ता वाली गेंदबाजी की, चेतेश्वर पुजारा ने भी बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. ऑस्ट्रेलिया के पास उनको आउट करने की कोई रणनीति नहीं थी. 

विराट कोहली की कप्तानी, जैसे स्मार्ट गेंदबाजी परिवर्तन और फिल्ड प्लेसमेंट ने भी भारतीय टीम को सीरीज जीतने में काफी मदद की है. विराट एक प्रतिक्रियाशील कप्तान है. वह अच्छे निर्णय लेने में सक्षम है.”

कौन है जॉन अर्नेस्ट एम्ब्रे ?

जॉन अर्नेस्ट एम्ब्रे इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान है. उन्होंने इंग्लैंड टीम के लिए 1978 से 1995 तक इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेला. जॉन एक ऑलराउंडर खिलाड़ी थे.

इन्होने इंग्लैंड टीम लिए 64 टेस्ट मैचों में 147 विकेट हासिल किये थे. वहीं उन्होंने 61 वनडे मैचों में 76 विकेट हासिल किये हुए है. टेस्ट में जॉन ने 1713 रन बनाये हुए है. वहीं वनडे क्रिकेट में उन्होंने 501 रन बनाये हुए है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post इस पूर्व दिग्गज ने विराट कोहली को बताया टेस्ट क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ कप्तान, तो वनडे में इन्हें माना सर्वश्रेष्ठ appeared first on SportzWiki Hindi.