Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बर्थडे स्पेशल- टीम इंडिया में आने से पहले ही इस घटना ने तोड़ दिया था चेतेश्वर पुजारा का दिल, पिता ने संभाला

भारतीय क्रिकेट टीम की नई दीवार के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले चेतेश्वर पुजारा को आज कौन नहीं जानता है। मौजूदा भारतीय टीम के सबसे अहम हिस्सा बन चुके चेतेश्वर पुजारा ने आज अपने जीवन 31 बरस पूरे किए हैं। चेतेश्वर पुजारा आज 31 साल के हो चुके हैं जो अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

चेतेश्वर पुजारा आज मना रहे हैं अपना 31वां जन्मदिन

चेतेश्वर पुजारा का जन्म 25 जनवरी 1988 को गुजरात के राजकोट में हुआ था। बेहद ही शांत स्वभाव के चेतेश्वर पुजारा को बचपन से ही क्रिकेट का शौक रहा और उन्होंने साल 2010 में भारतीय टीम में प्रवेश किया।

आज चेतेश्वर पुजारा भारतीय टीम में सबसे बड़े टेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं जिनके परिवार का क्रिकेट से जबरदस्त जुड़ाव रहा है। पुजारा के दादा शिवपाल पुजारा अपने दौर के शानदार लेग स्पिनर रहे तो उके पिता अरविंद पुजारा और चाचा विपिन पुजारा भी सौराष्ट्र के लिए खेल चुके हैं।

चेतेश्वर पुजारा का शुरुआती जीवन रहा संघर्ष भरा

पुजारा के जीवन से जुड़ी अहम बाते आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे। चेतेश्वर पुजारा अपने माता-पिता की इकलौती संतान रहे हैं। पुजारा को उनके घर में बड़ा ही लाड़-प्यार मिला। पिता अरविंद और माता रिना ने चेतेश्वर को बड़ा प्यार दिया।

पुजारा के पिता अरविंद चाहते थे कि उनका बेटा क्रिकेटर ही बने ऐसे में उन्होंने अपने बेटे को खुद ही ट्रेनिंग देना शुरु कर दिया। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा को क्रिकेट में मजा आने लगा और उन्होंने कड़ी मेहनत की।

18 साल की उम्र में ही उठा मां का साया, पिता ने दिया प्यार

धीरे-धीरे चेतेश्वर पुजारा ने स्कूल और क्लब क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। अब जब पुजारा एक भावी क्रिकेटर बनने की राह में थे तो साल 2005 में उनकी माता रिना का देहांत हो गया। पुजारा को इससे एक बड़ा झटका लगा। पुजारा की मां रिना कैंसर से संसार से विदा ले लिया।

मां के देहांत के बाद पुजारा टूट से गए, क्योंकि घर में कोई भी भाई-बहन नहीं होने से पुजारा को अकेलापन महसूस होने लगा लेकिन पिता ने अपने बेटे को संभाला और मां-पिता दोनों का प्यार दिया। अरविंद पुजारा उस दौरान रेलवे में नौकरी करते थे तो उन्होंने अपने बेटे के लिए सबकुछ तैयार कर ऑफिस के लिए जाते थे।

पिता अरविंद पुजारा ने कोच की भूमिका को भी संभाला

घर में ना तो माता थी और ना ही कोई भाई बहन लेकिन उनके पिता अरविंद पुजारा ने चेतेश्वर को परिवार से जुड़ा प्यार भी दिया तो क्रिकेट कोच के रूप में सख्त भी रहे। पुजारा से कोई चूक होने पर सभी के सामने अरविंद सजा देने से नहीं चुकते थे।

इस तरह से मां का साया उठने के बाद भी पिता ने आज चेतेश्वर को विश्व का सबसे शानदार बल्लेबाज बनने में मदद की।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post बर्थडे स्पेशल- टीम इंडिया में आने से पहले ही इस घटना ने तोड़ दिया था चेतेश्वर पुजारा का दिल, पिता ने संभाला appeared first on SportzWiki Hindi.