भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच एडिलेड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. बता दें, कि सिडनी में खेले गए सीरीज के पहले वनडे मैच में भारतीय टीम को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा था.
सिडनी वनडे में भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी कुछ ख़ास नहीं कर पाई थी और मात्र 1 रन के स्कोर पर ही भारतीय टीम को अपना पहला विकेट गंवाना पड़ा था.
धवन पिछली 7 वनडे पारियों से नहीं लगा पाए अर्धशतक

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन पिछली 7 पारियों से अर्धशतक नहीं लगा पाए है. शिखर धवन का वनडे फॉर्म बहुत ज्यादा खराब है.
एशिया कप के फाइनल मैच में भी वह जल्दी आउट हो गए थे. वहीं इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में भी वह बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे में भी वह गोल्डन डक का शिकार बने थे.
धवन को दूसरे वनडे से किया जा सकता है बाहर

खराब फॉर्म के कारण शिखर धवन को एडिलेड वनडे से बाहर किया जा सकता है. वह लगातार भारतीय टीम को अच्छी शुरूआत दिलाने में नाकाम हो रहे है. जिसके चलते भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली उन्हें टीम से बाहर कर सकते है.
रोहित के साथ कार्तिक कर सकते है पारी की शुरूआत

एडिलेड में खेले जाने वाले वनडे मैच में रोहित शर्मा के साथ दिनेश कार्तिक को ओपनिंग का मौका दिया जा सकता है. धवन के स्थान पर केदार जाधव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.
जाधव को जहां नंबर-6 की पोजीशन पर बल्लेबाजी करने का मौका मिल सकता है. वहीं दिनेश कार्तिक बतौर ओपनर बल्लेबाज यह मैच खेल सकते है. दिनेश कार्तिक पहले भी कई मौकों में भारतीय टीम के लिए ओपनिंग कर चुके है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post खराब वनडे फॉर्म की वजह से धवन हो सकते है बाहर, यह नई जोड़ी कर सकती है पारी की शुरूआत appeared first on SportzWiki Hindi.