Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका, एलेक्स कैरी आउट

 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज मेलबर्न के ऐतिहासिक एमसीजी ग्राउंड पर तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी व निर्णायक मैच है. दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर हैं. ऐसे में मेजबान ऑस्ट्रेलिया जहां अपनी सीरीज बचाने का प्रयास करेगी तो वहीं टेस्ट सीरीज में इतिहास रच चुकी विराट कोहली की ब्रिगेड वनडे सीरीज भी कंगारुओं के मुंह से छीनकर नए कीर्तिमान बनाने की कोशिश करेगी.
  तीसरे ओवर में एलेक्स कैरी हुए आउट2.5 ओवर: आउट!  एलेक्स कैरी को भुवनेश्वर कुमार ने विराट कोहली के हाथों कैच आउट करा कर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दे दिया. एलेक्स कैरी 5 रन पर आउट हुए.  दो गेंद बाद फिर शुरू हुई बारिशटॉस के बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपनरों ने दो गेंदें खेली ही थी कि फिर से बारिश ने खलल डाल दिया. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 0.2 ओवर में 0 विकेट पर 1 रन है. 
 टीम इंडिया में तीन बदलावटीम इंडिया में तीन बदलाव हुए हैं. अंबति रायडू, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज की जगह केदार जाधव, युजवेंद्र चहल और विजय शंकर को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है.