Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कॉफी विद करण में भारतीय कप्तान विराट कोहली को कुछ यह सलाह देते नजर आये केएल राहुल

भारतीय क्रिकेट टीम में पिछले कुछ समय से मोस्ट बैचलर खिलाड़ियों की संख्या घट रही है जिसमें कई खिलाड़ियों ने शादी करने के साथ ही अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू की है। लेकिन भारत के कुछ खिलाड़ी अभी भी मोस्ट बैचलर की लिस्ट में अपना नाम रखते हैं।

केएल राहुल और हार्दिक पंड्या कॉफी विद करण में

इनमें से सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से हैं स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या। भारत के ये दोनों ही खिलाड़ी शादी के योग्य तो हो चुके हैं लेकिन अभी कुंवारे हैं।

भारतीय टीम के मोस्ट बैचलर खिलाड़ियों की श्रेणी में अपना नाम रखने वाले केएल राहुल और हार्दिक पंड्या दोनों ने ही बॉलीवुड के करण जोहर के साथ उनके कार्यक्रम कॉफी विद करन में हिस्सा लिया।

करण जौहर के साथ दोनों भारतीय खिलाड़ियों की मस्ती

भारतीय टीम के ये दो स्टार खिलाड़ी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने क्या पहुंचे इन्होंने तो करण जौहर के सामने भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम से जुड़े कई खुलासे किए।

करण जौहर से दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने कप्तान विराट कोहली को लेकर भी कोई बात नहीं छुपाते दिखे और अपनी हर बात को सामने रखा। इतना ही नहीं करण जौहर के साथ इन दोनों खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती भी की।

केएल राहुल ने बताया क्या पसंद करते हैं विराट कोहली

इस शो में करण जौहर ने दोनों ही खिलाड़ियों से कई सवाल पूछे जिनका उन्होंने जवाब दिया। वैसे ये कार्यक्रम रविवार को टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। इसमें  राहुल से थैरेपी पर जाने वाले खिलाड़ी के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब दिया, विराट कोहली।

केएल राहुल ने कोहली को लेकर कहा कि “मुझे लगता है कि विराट, उसे शांत करने की जरूरत है। मैं उसे बताता हूं, वो बस है, उनके पास कोई छुट्टी मोड़ नहीं है। वो हमें काम, काम, काम पसंद करते हैं।”

 

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post कॉफी विद करण में भारतीय कप्तान विराट कोहली को कुछ यह सलाह देते नजर आये केएल राहुल appeared first on SportzWiki Hindi.