Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा ने शेयर की बेटी के साथ खूबसूरत फोटो, ये नाम हो सकता है हिटमैन की नन्नी परी का!

इंटरनेट डेस्क। भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा हाल ही में 30 दिसंबर को पापा बने है। रोहित की पत्नी रितिका ने हाल ही में एक बेबी को जन्म दिया है। आपको बता दें कि भारतीय टीम के हिटमैन रोेहित शर्मा इस समय अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे है।

हिटमैन रोहित शर्मा को जैसे ही खूबसूरत से बेबी आनी खबर मिली वो कंगारू धरती से टेस्ट सीरीज बीच में ही छोड़कर भारत आ गए। इस कारण रोहित शर्मा चार टेस्ट मैचों का अंतिम मैच सिडनी में नहीं खेल रहे है। हालांकि रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज में वापसी करेंगे। भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही जन्मी अपनी बेबी और पत्नी के साथ एक शानदार फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की और एक शानदार सा कैप्शन भी उसके साथ लिखा। उस कैप्शन के द्वारा उनकी बेबी का नाम भी सामने आ रहा है।

रोहित शर्मा ने अपनी धर्मपत्नी पत्नी रितिका सजदेव और छोटी सी परी के साथ एक बहुत ही खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बेटी का नाम बताया। आपको बता दें कि मीडिया से खबर मिल रही हैं कि हिटमैन रोहित शर्मा ने अपनी बेटी का नाम समायरा रखा है। सोशल मीडिया पर शेयर फोटो के साथ रोहित ने कैप्शन लिखा हैं कि मैंने आखिरी रात बिताई। आपके पास आने वाली आखिरी फ्लाइट पर। पूरा दिन लिया। आपके पास आने का रास्ता बनाने की कोशिश की बेबी समायरा! अब इस कैप्शन से ये अंदाजा लगा जा सकता है कि रोहित और रितिका अपनी खूबसूरत परी का नाम समायरा रख सकते है। बता दें कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज की शुरुआत 12 जनवरी से होगी।