वर्तमान में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज न्यूजीलैंड की धरती पर खेली जा रही है. इस वनडे सीरीज में अबतक चार मुकाबले खेले गए है. इन चार मुकाबलों के बाद भारतीय टीम ने 3-1 की अजेय बढ़त बनाई हुई है. इस वनडे सीरीज में भारतीय टीम के लिए ऋषभ पंत नहीं खेल रहे हैं. उन्हें चयनकर्ताओं ने वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना है.
ऋषभ पंत वर्तमान में खेल रहे इंडिया ए के लिए

आपकों बता दें, कि वर्तमान समय में ऋषभ पंत इंडिया ए के लिए खेल रहे हैं. इंडिया ए की टीम इनदिनों इंग्लैंड लायंस टीम के साथ घरेलू धरती पर पांच मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. इसी सीरीज में ऋषभ पंत खेल रहे हैं.
उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर इंडिया ए की टीम को चौथे वनडे मैच में जीत भी दिलाई थी. उन्होंने चौथे वनडे मैच में भारतीय टीम के लिए 76 गेंदों पर 73 रन की मैच जीताऊ पारी खेली थी.
माइकल वॉन ने पूछा ऋषभ पंत वनडे टीम में क्यों नहीं

इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है. जिसमे उन्होंने पूछा है, कि ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम में क्यों नहीं हैं?
बता दें, कि माइकल वॉन ऋषभ पंत की विस्फोटक बल्लेबाजी के प्रशंसक है. वह कई बार ऋषभ पंत को लेकर अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर चुके हैं.
यहाँ देखें माइकल वॉन का ट्वीट

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “आखिर क्यों ऋषभ पंत वनडे सीरीज में नहीं है.”
Why isn’t @RishabPant777 getting a go in the ODIs !???
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) January 31, 2019
बता दें, कि माइकल वॉन ने इंग्लैंड की टीम के लिए कुल 82 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 41.4 की औसत से 5719 रन बनाये. उन्होंने अपने वनडे क्रिकेट करियर में इंग्लैंड के लिए कुल 86 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 27.1 की औसत से 1982 रन बनाये हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post माइकल वॉन ने बीसीसीआई सहित कोहली-रवि शास्त्री से पूछा यह सवाल appeared first on SportzWiki Hindi.