Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे जोश हेजलवुड

मेलबर्न
आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पीठ दर्द के कारण श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह जाय रिचर्डसन को टीम में लिया गया है। आस्ट्रेलियाई टीम के उप कप्तान हेजलवुड के पीठ में उसी जगह दर्द उभर आया है जिसके कारण वह पिछले साल अधिकतर समय नहीं खेल पाये थे। क्रिकेट आस्ट्रेलिया के फिजियो डेविड बीकले ने उम्मीद जतायी कि हेजलवुड इंग्लैंड एवं वेल्स में होने वाले विश्व कप तक फिट हो जाएंगे। 

क्रिकेट आस्ट्रेलिया की वेबसाइट के अनुसार उन्होंने कहा कि जोश पिछले कुछ दिनों से पीठ दर्द से परेशान थे और स्कैन से पता चला है कि यह ‘स्ट्रेस फै्रक्चर’ के कारण है। वह फिटनेस कार्यक्रम से जुड़ेंगे और हमें विश्वास है कि वह विश्व कप से पहले चयन के लिये उपलब्ध रहेंगे। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले रिचर्डसन तेज गेंदबाजी आक्रमण में मिशेल स्टार्क, पैट कमिन्स और पीटर सिडल का साथ देंगे।