Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत को पहली बार ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीताने के बाद ख़ास क्लब में शामिल हुए धोनी, रिकी पोंटिंग को छोड़ा पीछे

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे में भारत को जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य मिला था। भारत ने इस मैच में अपने तीसरे टॉप बल्लेबाजों को 113 के स्कोर तक खो दिया। रोहित शर्मा 9, शिखर धवन 23 और विराट कोहली 46 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव ने भारत को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

धोनी अंत तक रहे नाबाद

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लगातार दूसरे मैच में टीम को जीत तक लेकर गये। पहले मैच में धीमी बल्लेबाजी की वजह से आलोचना झेलने वाले धोनी ने उसके बाद अपने खेल में सुधार लाया।

दूसरे मैच में वह 55 रन बनाकर नाबाद रहे और अपनी टीम को जीत तक पहुँचाया। इस मैच में भी उन्होंने 87 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर भारत को मैच और सीरीज जीतने में मदद की।

रिकी पोंटिंग को छोड़ा पीछे

महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक अपने वनडे करियर में 335 मैच खेले हैं। इन मैचों में 112 बार उनकी टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की है। यह मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पिछले छोड़ दिया है।

रिकी पोंटिंग ने 375 एकदिवसीय मैच खेले थे। इसमें उनकी टीम 111 बार लक्ष्य का पीछा करते हुए जीती थी। अब धोनी ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। हालाँकि, अभी धोनी नंबर एक नहीं बन पाए हैं।

सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर

इस सूची में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं। उन्होंने भारत के लिए 463 एकदिवसीय मैच खेले थे। इस मैचों में भारत ने 127 बार लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच अपने नाम किया था।

सचिन तेंदुलकर के बाद इस लिस्ट में धोनी का नाम आता है। सचिन को पीछे छोड़ने के लिए उन्हें 16 और मैच जीतने पड़ेंगे। धोनी का करियर ढलान की तरफ है और वह विश्व कप के बाद संन्यास भी ले सकते हैं। ऐसे में सचिन का रिकॉर्ड टूटना मुश्किल ही है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post भारत को पहली बार ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीताने के बाद ख़ास क्लब में शामिल हुए धोनी, रिकी पोंटिंग को छोड़ा पीछे appeared first on SportzWiki Hindi.