भारतीय टीम फिलहाल न्यूजीलैंड दौरे पर है. जहां भारतीय टीम पांच मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. इस सीरीज के शुरूआती दोनों वनडे मैचों में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की थी, लेकिन सीरीज के इस दोनों वनडे मैचों में अनुभवी स्टार बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को मौका नहीं मिला था. सीरीज के तीसरे वनडे मैच में भी दिनेश कार्तिक को मौका मिलने का कोई चांस नजर नहीं आ रहा है.
शानदार फॉर्म में होने के बावजूद कोहली-शास्त्री नहीं दे रहे मौका

आपकों बता दें, कि शानदार फॉर्म में होने के बावजूद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री, दिनेश कार्तिक को टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दे रहे हैं.
दिनेश कार्तिक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड वनडे में शानदार 14 गेंदों पर 25 रन की नाबाद पारी खेलकर भारतीय टीम को जीत दिलाई थी, लेकिन न्यूजीलैंड पहुँचने के बाद उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन में एक भी मौका नही मिला है.
कोहली-शास्त्री कर रहे नाइंसाफी

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री, दिनेश कार्तिक को टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका ना देकर कहीं ना कहीं नाइंसाफी कर रहे हैं.
दिनेश कार्तिक टीम की प्लेइंग इलेवन में अपना स्थान डिजर्व करते हैं, वह मध्यक्रम में मैच फिनिशर की भूमिका बहुत अच्छे तरीके से निभाते है. साथ ही वह बैक-अप विकेटकीपर के रूप में भी टीम को मदद कर सकते हैं.
दिनेश कार्तिक का ऐसा रहा है अबतक का क्रिकेट करियर

दिनेश कार्तिक भारतीय टीम के लिए पिछले 15 साल से खेल रहे हैं. वह अबतक भारतीय टीम के लिए 26 वनडे मैच और 89 वनडे मैच खेल चुके हैं. 26 टेस्ट में दिनेश कार्तिक ने 25 की औसत से 1025 रन बनाये हुए हैं. वहीं 89 वनडे मैचों में 30.90 की औसत से 1700 रन बनाये हुए हैं. उन्होंने 27 टी-20 मैचों में 35.20 की औसत से 352 रन बनाये हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post कोहली और शास्त्री इस खिलाड़ी के साथ कर रहे नाइंसाफी, शानदार फॉर्म में होने के बावजूद नहीं दे रहे मौका appeared first on SportzWiki Hindi.