भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज खत्म हुई. टी-20 वनडे और टेस्ट तीनो सीरीज में भारतीय टीम का दबदबा रहा. भारतीय टीम ने जहाँ टेस्ट और वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को मात दिया. वहीं टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर रही. टेस्ट सीरीज में तो भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया. टीम ने 72 साल बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया के सरजमीं पर टेस्ट सीरीज अपने नाम किया.
वनडे सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम को लगा बड़ा झटका

वनडे सीरीज खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम को करारा झटका लगा है. टीम के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज में से एक हेजलवुड कमर की तकलीफ की वजह से श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से सीरीज़ से बाहर हो गए हैं. हेजलवुड के स्थान पर भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में 22 साल के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन को टीम में शामिल किया गया है. भारत के हाथों मेजबान को सीरीज में 2-1 से हार सामना करना पड़ा, लेकिन रिचर्डसन ने प्रदर्शन का इनाम उन्हें मिल गया है.
हेजलवुड को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से भी आराम दिया गया था

रिचर्डसन ने इस सीरीज़ में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था. हेजलवुड को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से भी आराम दिया गया था. हालांकि भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वह मैदान पर उतरे थे और चार मैचों में 74.1 ओवर गेंदबाजी की थी. भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उतना कमाल नहीं दिखा पाए थे.
क्रिकेट आस्ट्रेलिया का क्या है कहना!

क्रिकेट आस्ट्रेलिया की वेबसाइट के अनुसार, ‘जोश पिछले कुछ दिनों से पीठ दर्द से परेशान थे और स्कैन से पता चला है कि यह ‘स्ट्रेस फ्रैक्चर’ के कारण है. वह फिटनेस कार्यक्रम से जुड़ेंगे और हमें विश्वास है कि वह विश्व कप से पहले चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे.’
बता दें, ऑस्ट्रेलिया टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है. उनके बेस्ट प्लेयर टीम से बाहर चल रहे हैं. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को ये बहुत बड़ा झटका लगा है.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post भारत के खिलाफ हार के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम को लगा करारा झटका, हेजलवुड हुए चोटिल appeared first on SportzWiki Hindi.