Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेंचो के गोल से बेंगलुरू एफसी ने नार्थ ईस्ट यूनाईटेड को हराया

बेंगलुरू
चेंचो गिल्टेशन के गोल की बदौलत बेंगलुरू एफसी ने बुधवार को यहां श्री कांतीर्वा स्टेडियम में इंडियन सुपर लीग मैच में नार्थ ईस्ट यूनाईटेड को 2-1 से हराया। चेंचो ने 71वें मिनट में बेंगलुरू की ओर से दूसरा गोल दागकर टीम को जीत दिलाई। यूनाईटेड को 60वें मिनट में फेडेरिको गालेगो ने बराबरी दिलाई थी। बेंगलुरू एफसी ने सबसे पहले मिस्लाव कोमोरस्की के आत्मघाती गोल की बदौलत बढ़त बनाई थी।  इस जीत से बेंगलुरू एफसी की टीम मुंबई सिटी को पछाड़कर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। टीम के 13 मैचों में 30 अंक हो गए हैं। मुंबई की टीम के 13 मैचों में 27 अंक हैं। नार्थ ईस्ट यूनाईटेड की टीम 14 मैचों में 23 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।