ऑस्ट्रेलिया की धरती पर भारतीय टीम ने पहली बार टेस्ट सीरीज में फतह हासिल की है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज को भारतीय टीम ने 2-1 से अपने नाम कर लिया है। इस सीरीज में भारत के लिए सभी खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया। चेतेश्वर पुजारा ने जहाँ बल्ले से टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने विकेटों की झड़ी लगा दी।
भारतीय टीम मना रही जीत की ख़ुशी

टीम इंडिया के लिए यह सीरीज जीत काफी खास है। इस जीत की ख़ुशी को भारतीय टीम के खिलाड़ी मनाने में पीछे नहीं रह रहे। खिलाड़ियों ने मैदान पर ही डांस कर अपनी ख़ुशी व्यक्त की।
विराट कोहली की कप्तानी वाली इस टीम को ऑस्ट्रेलिया में मिली सीरीज जीत कई मायने में खास है। कोच रवि शास्त्री ने तो इसे 1983 विश्व कप में मिली जीत से भी बेहतर बता दिया है।
होटल में भी जारी रहा डांस

भारतीय टीम जीत के बाद जब होटल पहुंची तो वहां भी डांस का सिलसिला जारी रहा। तीसरे टेस्ट मैच में टीम में शामिल किये गये हार्दिक पांड्या की अगुवाई में कप्तान कोहली समेत सभी खिलाड़ी ने ढोल नगाड़ों की बीच डांस कर समां बांध दिया।
यहाँ हार्दिक पांड्या के अलावा विराट कोहली, इशांत शर्मा, मयंक अग्रवाल और सीरीज में लगातार फ्लॉप रहे केएल राहुल ने जमकर डांस किया। टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी उनका पूरा साथ दिया।
वनडे की तैयारी में जुटेगी टीम

टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करने के बाद टीम का पूरा ध्यान अब वनडे सीरीज पर होगा। तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज की शुरुआत 12 जनवरी से हो रही है। भारत अभी तक ऑस्ट्रेलिया में द्विपक्षीय सीरीज नहीं जीत पाई है।
पिछली बार 2016 में 5 मैचों की वनडे सीरीज में भारत को 4-1 से मात मिली थी। यही वजह है कि अगली सीरीज में भारतीय टीम एक बार फिर इतिहास लिखने के इरादे से उतरेगी।
देखें डांस का वीडियो:
Had only dreamt of watching such scenes after a series win in Australia.
Thank you @imVkohli and co for making this happen
pic.twitter.com/Xr0DUL6Cgn #AUSvIND
— Nikhil
(@CricCrazyNIKS) January 7, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post मैदान के बाद होटल में भी जारी रहा भारतीय टीम का डांस, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.
(@CricCrazyNIKS)