भारतीय टीम ने एडिलेड वनडे मैच में 6 विकेट से एक शानदार जीत हासिल की थी. भारतीय टीम की इस जीत में एमएस धोनी ने एक अहम भूमिका निभाई थी और अंत तक क्रीज में रहकर भारतीय टीम को जीत दिलाई थी. एमएस धोनी ने 55 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली थी. जिसमे उन्होंने 2 छक्के लगाये थे.
धोनी की पारी पर सौरव गांगुली ने दिया बयान

इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने एमएस धोनी की पारी को लेकर बयान दिया है. जिसमे उन्होने एमएस धोनी की पारी की जमकर तारीफ की है.
साथ ही उन्होंने धोनी की पारी को भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा सकरात्मक बताया है और साथ ही कहा है, कि धोनी को अपनी इस पारी से आत्मविश्वास मिलेगा.
धोनी की पारी भारत के लिए सबसे बड़ा सकारात्मक

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपने एक बयान में कहा,
“इस पारी से दो चीजें देखी जानी चाहिए. जब धोनी, विराट कोहली के साथ खेल रहे थे, तो वह अलग तरीके से खेले और जब वह आउट हुए, तो उन्होंने अपना खेल बदल दिया.
जब कोहली खेलता है, तो वह दूसरे खिलाड़ी से दबाव कम कर देता है, लेकिन एक बार जब वह आउट हो जाता है, तो अन्य खिलाड़ियों को ही जिम्मेदारी के साथ खेल को आगे ले जाना होता है और एडिलेड वनडे में धोनी ने इस काम को बखूबी अंजाम दिया. धोनी ने लंबे समय बाद शानदार पारी खेली है. यह भारत के लिए बड़ा सकारात्मक पहलु है.”
धोनी को इस पारी से मिलेगा आत्मविश्वास

सौरव गांगुली ने एमएस धोनी को लेकर आगे अपने बयान में कहा,
“धोनी ने जिस तरह की यह पारी खेली है. वह तारीफ के काबिल है. इस पारी से उन्हें आत्मविश्वास मिलेगा. टीम मैनेजमेंट को भी इस बात पर भरोसा होगा, कि वे धोनी के समर्थन में गलत नहीं हैं.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post महेंद्र सिंह धोनी की मैच जीताऊ पारी के बाद सौरव गांगुली ने इस दिग्गज के सम्मान में कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.