Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम के जीत के बाद ट्वीटर पर छाए महेंद्र सिंह धोनी और कुलदीप यादव, दिग्गजों ने की धोनी की तारीफ़

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज कर ली है. भारतीय टीम ये मैच 90 रन से जीत गई. कुलदीप यादव ने चार विकेट अपने नाम किएं. न्यूजीलैंड 234 रन पर ऑलआउट हो गई. भारतीय टीम की जीत में भारतीय बल्लेबाजों के अलावा भारतीय गेंदबाजों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. भारत की तरफ से कुलदीप ने 4 विकेट लिए.

 भारत ने रखा 325 रनों का लक्ष्य

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 324 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 325 रनों का टारगेट दिया. भारत के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए, जिसके लिए उन्होंने 96 गेंदों का सामना किया.

रोहित शर्मा की पारी में नौ चौके और तीन छक्के शामिल रहे. शिखर धवन ने 67 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौकों की मदद से 66 रन बनाए. महेंद्र सिंह धोनी 48 रनों पर नाबाद रहे.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post भारतीय टीम के जीत के बाद ट्वीटर पर छाए महेंद्र सिंह धोनी और कुलदीप यादव, दिग्गजों ने की धोनी की तारीफ़ appeared first on SportzWiki Hindi.