भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा वनडे मैच आज सोमवार को बे ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच का टॉस न्यूजीलैंड की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इस मैच में 14वें ओवर के दौरान एक दिलचस्प घटना देखने को मिली है.
14वें ओवर में धवन से हुआ ओवर थ्रो

न्यूजीलैंड की पारी का 14वां ओवर हार्दिक पांड्या लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की दूसरी गेंद पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर स्ट्राइक में थे.
रॉस टेलर ने हार्दिक के इस ओवर की दूसरी गेंद पर मिड विकेट की दिशा में एक शॉट खेला. टेलर और विलयमसन ने एक रन दौड़ लिया था. दीप मिडविकेट पर फील्डिंग कर रहे शिखर धवन ने बॉल को थ्रो किया, लेकिन वह ओवर थ्रो हो गया और रोहित भी इस ओवर थ्रो का बैक अप नहीं कर पाए.
धवन के ओवर थ्रो से गुस्से में आये हार्दिक और रोहित

रोहित शर्मा से जब इस ओवर थ्रो का बैक-अप नहीं हुआ, तो वह गुस्से में आ गये और उन्होंने तेजी से शिखर धवन से चिल्लाते हुए बोला ‘कॉमन यार’ वहीं गेंदबाज हार्दिक पांड्या भी इस ओवर थ्रो से काफी गुस्से में नजर आये और उन्होंने धवन को इशारा करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया.
यहाँ क्लिक कर देखें वीडियो

Watch “come_on_yaar” on #Vimeo https://t.co/2RbcH4JLBX
— VINEET SINGH (@amit9761592734) January 28, 2019
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी शिखर धवन ने ओवर थ्रो किया और उनके इस ओवर थ्रो पर भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपना गुस्सा जाहिर किया है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो: एक बार फिर से मैदान पर अपना आपा खोते नजर आये हार्दिक पंड्या, शिखर धवन बने उनके गुस्से का शिकार appeared first on SportzWiki Hindi.