Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जाने वर्तमान समय में कहाँ है और क्या कर रहे है आईपीएल के पहले सीजन के यह सभी कप्तान

आईपीएल का पहला सीजन राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शेन वार्न की अगुवाई में जीता था और इस आईपीएल की उपविजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स की रही थी.

आज हम आपकों अपने इस खास लेख में आईपीएल सीजन के पहले कप्तान के बारे में ही बताएंगे. हम आपकों बताएंगे, कि पहले आईपीएल सीजन के कप्तान वर्तमान समय में कब और कहाँ हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स (एमएस धोनी)

एमएस धोनी वर्तमान समय में भारतीय टीम के लिए वनडे क्रिकेट खेल रहे है. साथ ही वह चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान अब भी बने हुए है. टेस्ट क्रिकेट से धोनी संन्यास ले चुके है, इसलिए अब वह सिर्फ लिमिटेड ओवर की क्रिकेट ही भारतीय टीम के लिए खेलते है. वह अपना बचा हुआ खाली समय रांची में अपने परिवार के साथ बिताते है.

मुंबई इंडियंस (सचिन तेंदुलकर)

सचिन तेंदुलकर आईपीएल 2008 में मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान है. वह वर्तमान समय में क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह चुके है. हालाँकि, अब वह पूरा वक्त मुंबई में अपने परिवार के साथ ही बिता रहे है. सचिन के कुछ एनजीओ चलते है. वह अपना थोड़ा वक्त अपने एनजीओ की मदद को देते है. साथ ही वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के मेंटोर है.

आरसीबी (राहुल द्रविड़)

राहुल द्रविड़ वर्तमान समय में भारत की अंडर-19 टीम और इंडिया ए टीम के कोच है. वह अपना अधिकतर वक्त युवा भारतीय खिलाड़ियों को कोचिंग देने में लगाते है और जब खाली समय उन्हें मिलता है, तो वह अपने परिवार के साथ अपने राज्य कर्नाटक में ही रहते है.

केकेआर (सौरव गांगुली)

सौरव गांगुली वर्तमान समय में बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष है. उन्होंने इंडिया टीवी के साथ बतौर क्रिकेट एक्सपर्ट करार भी किया हुआ है. उनका ऑफिस भी कोलकाता में ही है और वह खुद भी कोलकाता में ही रहते है.

सनराइजर्स हैदराबाद (वीवीएस लक्ष्मण)

वीवीएस लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ करारा किया हुआ है. स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के लिए वीवीएस लक्ष्मण हिंदी व अंग्रेजी कमेंट्री करते हुए नजर आते है. वह अपना खाली समय अपने परिवार के साथ हैदराबाद में ही बिताते है.

राजस्थान रॉयल (शेन वार्न)

राजस्थान रॉयल की टीम को आईपीएल के पहले सीजन में चैंपियन बनाने वाले शेन वार्न वर्तमान समय में राजस्थान रॉयल के मेंटोर है. साथ ही वह कमेंट्री करते हुए भी नजर आते है. वह भी अपना खाली समय अधिकतर ऑस्ट्रेलिया में ही बिताते है.

किंग्स इलेवन पंजाब (युवराज सिंह)

पहले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रहे युवराज सिंह वर्तमान समय में पंजाब की टीम के लिए घरेलू क्रिकेट खेल रहे है और भारतीय टीम में वापसी की कोशिश कर रहे है. वह अपना खाली समय अपने परिवार वालों के साथ पंजाब में ही गुजारते हैं.

दिल्ली डेयरडेविल्स (वीरेंद्र सहवाग)

पहले सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान रहे वीरेंद्र सहवाग वर्तमान समय में इंडिया टीवी के साथ बतौर एक्सपर्ट जुड़े हुए है. साथ ही वह टी-10 लीग में भी मराठा अरेबियंस टीम के मेंटोर है. सहवाग भी पूरी तरह से क्रिकेट से संन्यास ले चुके है. सहवाग बतौर हिन्दी कॉमेंटेटर भी स्टार स्पोर्ट्स के साथ जुड़े हुए है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post जाने वर्तमान समय में कहाँ है और क्या कर रहे है आईपीएल के पहले सीजन के यह सभी कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.