युवराज सिंह वर्तमान समय में भारत की टीम से बाहर चल रहे हैं. युवराज सिंह ने भारतीय टीम में वापसी के चलते वर्तमान में चल रही रणजी ट्रॉफी भी खेली, लेकिन उनका प्रदर्शन रणजी ट्रॉफी में कुछ ख़ास नहीं रहा था.
युवराज सिंह की रणजी टीम पंजाब भी रणजी के इस सत्र में कुछ ख़ास नहीं कर पाई है और क्वाटर फाइनल में भी पंजाब की टीम अपनी जगह नहीं बना पाई है.
पार्थिव की तस्वीर पर युवराज ने किया कमेन्ट

इसी बीच गुजरात रणजी टीम के कप्तान पार्थिव पटेल ने सोशल मीडिया में अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी. इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा था, कि “गुजरात वापस आ गया हूँ और रणजी ट्रॉफी का क्वाटर फाइनल मुकाबला खेलने केरला जा रहा हूँ.”
युवराज सिंह ने पार्थिव पटेल की तस्वीर पर कमेन्ट करते हुए लिखा, “स्टंप्स के पीछे से पार्थिव पटेल की चिल्लाने वाली अपील का इंतजार कर रहे हैं.” साथ ही युवराज सिंह ने अक्षर पटेल को भी टैग किया.
युवी ने किया कमेन्ट, तो पार्थिव ने उड़ाया युवराज का मजाक

पार्थिव पटेल ने युवराज सिंह को इस कमेन्ट का जवाब देते हुए लिखा, “मैं युवराज सिंह के लिए शोर करने का इंतजार नहीं कर सकता…..ओह रुकिए, पंजाब तो क्वाटर फाइनल के लिए क्वालीफाई ही नहीं कर पाया है ?”
इसके बाद अक्षर पटेल ने भी युवराज सिंह को टैग करते हुए मुंह बंद की इमोजी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. बता दें, कि अक्षर पटेल भी रणजी ट्रॉफी में गुजरात की टीम से खेलते हैं.
यहाँ देखें युवराज, पार्थिव और अक्षर पटेल के कमेन्ट


अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post सीनियर का सम्मान भूले पार्थिव पटेल और अक्षर पटेल, सोशल मीडिया पर बनाया युवराज सिंह का मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.