Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले नुवान प्रदीप हुए चोटिल, बढ़ी कप्तान और कोच की परेशानी

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट 24 जनवरी से शुरू हो रही है. इस सीरीज का पहला मैच 24 से 28 जनवरी के बीच ब्रिसबेन में खेला जायेगा. वहीं सीरीज का दूसरा मैच 1 फरवरी से 5 फरवरी के बीच कैनबरा में खेला जायेगा.

इस दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने अपनी टीम का ऐलान पहले ही कर दिया है, लेकिन इसी बीच श्रीलंकाई क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक बहुत बुरी खबर आ रही है.

नुवान प्रदीप हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते हुए बाहर

आपकों बता दें, कि श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप अपनी हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते बाहर हो गए है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान उनकी मांशपेशियों में खिचाव आया था. जिसके चलते वह पूरे अभ्यास मैच के दौरान मात्र 2 ओवर ही करा पाए थे.

अब नुवान प्रदीप पूरी टेस्ट सीरीज से ही बाहर हो चुके है. आपकों बता दें, कि नुवान प्रदीप से पहले कुसल मेंडिस भी अपनी चोट के चलते इस सीरीज से बाहर हो चुके है.

ऐसा रहा है नुवान प्रदीप का क्रिकेट करियर 

नुवान प्रदीप ने 28 टेस्ट मैच, 34 वनडे मैच और 9 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच श्रीलंकाई टीम के लिए खेले हुए है. 28 टेस्ट में उन्होंने 70 विकेट, 34 वनडे में 38 विकेट व 9 टी-20 अंतर राष्ट्रीय मैचों में 7 विकेट हासिल किये हुए है.

इस प्रकार है श्रीलंका की टीम 

दिनेश चंदीमल (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, लहिरु थिरिमाने, सदीरा समाराविक्रमा, धनंजया डी सिल्वा, रोशन सिल्वा, निरोशन डिकवैला, कुसल परेरा, दिलरुवान परेरा, लक्षन सदाकनन, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप, कसून रजीता, दुश्मंथ चमिरा

इस प्रकार है सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम 

No Australian batsman could score

टिम पेन (कप्तान), जो बर्न्स, पैट कमिंस, मार्कस हैरिस, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबूसेन, नाथन लियोन, विल पुकोवस्की, मैट रेनशॉ, मिचेल स्टार्क, पीटर सिडल, झाय रिचर्डसन

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले नुवान प्रदीप हुए चोटिल, बढ़ी कप्तान और कोच की परेशानी appeared first on SportzWiki Hindi.