Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नोवाक जोकोविच एक और मुश्किल मैच के बाद सेमीफाइनल में

दोहा
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच को कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट में एक बार फिर पसीना बहाना पड़ गया और निकोलाज़ बासिलाशिविल के खिलाफ 4-6, 6-3, 6-4 से तीन सेटों के संघर्ष के बाद उन्हें सेमीफाइनल में प्रवेश मिला। जोकोविच ने जार्जियाई खिलाड़ी को दो घंटे की मशक्कत के बाद हराया जबकि एक दिन पहले भी उन्होंने दो घंटे की मेहनत के बाद क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई थी। सर्बियाई खिलाड़ी अब स्पेन के राबर्टो बतिस्ता अगुत के खिलाफ सेमीफाइनल में उतरेंगे जिन्होंने अन्य मैच में स्विटजरलैंड के स्टेनिसलास वावरिंका को लगातार सेटों में 6-4, 6-4 से हराया।

सर्बियाई खिलाड़ी ने कहा कि मैंने किसी तरह से निकोलाज़ के खिलाफ मैच जीत लिया। वह गेंद को बहुत तेज़ी से खेल रहे थे और आक्रामक भी थे। उनके सामने यह सोच पाना मुश्किल था कि गेंद किस तरफ जा रही है। गत वर्ष सिनसिनाटी के बाद से यह पहली बार है जब जोकोविच को लगातार दो मैचों में तीन सेटों तक खेलकर जीत मिली है। हालांकि इस जीत के साथ उनका दोहा में जीत-हार का रिकार्ड 15-1 हो गया है। सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद जोकोविच ने सप्ताह का अपना छठा मैच युगल में भाई मार्को के साथ खेला। हालांकि वह यह मैच जीत नहीं सके। चेक गणराज्य के टॉमस बेर्दिच ने फ्रांस के पिएरे ह्युज हर्बट को 6-2, 6-4 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। दोहा के पूर्व फाइनलिस्ट बेर्दिच 2015 के फाइनल में डेविड फेरर से हार गये थे। आखिरी सेमीफाइनल का स्थान इटली के मार्काे सेचिंटो को गया जिन्होंने सर्बिया के डुसान लाजोविच को 7-6 , 6-2 से हराया।