Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्वर्ण जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम में दो खिलाड़ी खुरई के

सागर 
मलेशिया में आयोजित स्टूडेंट ओलंपिक इंटरनेशनल गेम्स में मध्यप्रदेश के खुरई के दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किया। मलेशिया में हुए स्टूडेंट ओलंपिक इंटरनेशनल गेम्स में कबड्डी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने भी हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने मलेशिया सिंगापुर और पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीता। इस विजेता भारतीय टीम में प्रशांत और जुबेर खान भी शामिल है। खुरई के इन युवकों मिली कामयाबी पर खुरई नगर के युवाओं में काफी हर्ष है। यह दोनों खिलाड़ी शुरू से कबड्डी और खोखो के बेहतर खिलाड़ी रहे है एवं कई बार राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके है।