Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सामने आया डेट इस दिन सुप्रीमकोर्ट सुनाएगा हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को सजा

हार्दिक पांड्या और केएल राहुल की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. बता दें, कि बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों को महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणीयों के मामले की पूरी जाँच होने तक के लिए सस्पेंड कर दिया है.

केएल राहुल और हार्दिक पांड्या सस्पेंड होने के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाए अब दोनों खिलाड़ियों के न्यूजीलैंड दौरे पर भी संकट के बादल मंडराए हुए हैं.

17 जनवरी को होने थी दोनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और स्टार ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल की सजा को लेकर 17 जनवरी को सुनवाई होनी थी, लेकिन यह सुनवाई टल चुकी है.

सुनवाई एक हफ्ते तक टली 

एबीपी न्यूज के वरिष्ट पत्रकार जी एस विवेक ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है. जिसमे उन्होंने जानकारी दी है, कि

“सुप्रीम कोर्ट ने अगले सप्ताह तक बीसीसीआई के इस मामले को स्थगित कर दिया है. कोर्ट अगले हफ्ते की सुनवाई में ही लोकपाल की नियुक्ति करेगा, इसलिए हार्दिक पांड्या और केएल राहुल का फैसला आगे की सुनवाई में चला गया, तो अब दोनों को न्यूजीलैंड दौरे से बाहर रहना होगा.”

 

डायना के कहने पर सुप्रीम कोर्ट से हो रही सुनवाई 

नियमानुसार सजा का निर्धारण बोर्ड के आंतरिक लोकपाल को करना था, लेकिन अभी तक बोर्ड में लोकपाल की नियुक्ति नहीं हो पाई हैं.  सीओए के प्रमुख विनोद राय एड-हाक लोकपाक की नियुक्ति करके इन दोनों क्रिकेटरों की सजा निर्धारित करना चाहते थे, लेकिन विनोद राय के इस फैसले से डायना असहमत थी. उनका मानना था, कि इस मामले की सुनवाई सीधा सुप्रीम कोर्ट से हो.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post सामने आया डेट इस दिन सुप्रीमकोर्ट सुनाएगा हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को सजा appeared first on SportzWiki Hindi.