पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव आज अपना 60वां जन्मदिन माना रहे हैं। आज के ही दिन 1959 में कपिल देव का जन्म हुआ था। उन्होंने भारत के लिए 131 टेस्ट और 225 वनडे मैच खेले थे। संन्यास लेते समय वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे। उनके नाम 434 टेस्ट विकेट दर्ज हैं।
क्या कपिल देव ने नहीं फेंकी नो बॉल

हमेशा यह चर्चा होती है कि दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव ने अपने करियर में एक भी नो बॉल नहीं फेंकी। सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट भी काफी शेयर किये जाते हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है।
क्रिकइन्फो पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक कपिल ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 20 बार तो वनडे में 9 बार नो-बाॅल फेंके हैं। उन्होंने 1992 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच में 4 नो बॉल फेंके थे।
175 रनों की पारी के लिए किया जाता है याद

पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को उनकी 175 रनों की पारी के लिए हमेशा याद किया जाता है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच 1983 विश्व कप के एक मुकाबले में भारतीय टीम के 5 बल्लेबाज सिर्फ 17 के स्कोर पर पवेलियन लौट गये थे।
यहाँ से कपिल देव ने 175 रनों की जबरदस्त पारी खेली। यह भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में पहला शतक भी था। यह काफी समय तक वनडे मैच में भारत के लिए सबसे बड़ा स्कोर भी था।
टेस्ट में 400+ विकेट और 5000+ रन बनाने वाले एकलौते खिलाड़ी

कपिल देव किस श्रेणी के ऑलराउंडर थे वह इससे ही साबित हो जाता है कि वह 400 से ज्यादा टेस्ट विकेट और 5000 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के एक मात्र क्रिकेटर हैं। उनके अलावा कोई इसके आसपास भी नहीं पहुँच सकता है।
उन्होंने 1994 से इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। उसके बाद से आज तक भारतीय टीम को उनके काबिलियत वाले ऑलराउंडर की तलाश है। कई खिलाड़ी आये और गये लेकिन कपिल देव की जगह कोई नहीं भर पाया।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post क्या कपिल देव ने अपने करियर में कभी नहीं फेंकी नो बॉल, जानें क्या है सच्चाई? appeared first on SportzWiki Hindi.