Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जाने कब कहाँ और कैसे देखें भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला!

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए दूसरे मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 90 रनों से मात देकर सीरीज में 2-0 सीरीज की बढ़त बना ली है. तीसरा मैच भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए न्यूजीलैंड सीरीज में आखिरी मैच होगा. क्योंकि इसके बाद उसको आराम दिया गया है. टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे.

भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है. पहले टीम ने ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में सीरीज में मात दी. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. भारतीय टीम की सलामी जोड़ी न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर शुरू से ही हावी हो जाती है. गेंदबाजी में भी बुमराह के बिना भी भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. टीम के साथ हार्दिक पांड्या के जुड़ने से टीम और मजबूत नजर आ रही है.

आइए हम आपको बताते हैं कब, कहाँ और कैसे देखें तीसरा वनडे मैच 

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच 28 जनवरी को माउंट माउंगानुइ (न्यूजीलैंड) में खेला जाएगा.

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच भारतीय समय के मुताबिक कितने बजे से शुरू होगा?

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा. 7 बजे टॉस होगा.

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच का लाइव प्रसारण किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे का टीवी पर लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है.

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच का ऑनलाइन कहां देखें?

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच का आप ऑनलाइन हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post जाने कब कहाँ और कैसे देखें भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला! appeared first on SportzWiki Hindi.