Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पंत ने सिडनी में बना डाले कई रिकॉर्ड, इस मामले में बने एशिया के नंबर वन विकेटकीपर

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने सिडनी में खेले जा रहे हैं चौथे टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी में 7 विकेट पर 622 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। कंगारू टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर बिना किसी नुकसान पर 24 रन बना लिए। कंगारू टीम अब भारत की पहली पारी से 598 रन पीछे है और उसके सभी विकेट हाथ में है। इसी बीच दूसरे दिन का खेल का आकर्षण भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के नाम रहा। पंत ने कंगारू धरती अंतिम टेस्ट मैच में की पहली पारी 159 रनों की पारी खेली और अपने आप रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। पंत ने कंगारू धरती पर कई और भी रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए है।

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड और कंगारू धरती पर टेस्ट शतक मारने वाले दूसरे विकेटकीपर की श्रेणी में आ गए है। उनसे से पहले ये रिकॉर्ड जेफ्री डुजोन के नाम दर्ज था। इसके साथ ही युवा भारतीय विकेटकीपर ने मौजूदा टेस्ट सीरीज में अभी तक 200 रनों के अलावा 20 से अधिक विकेट के पीछे शिकार किए इस मामलें पंत एशिया के पहले विकेटकीपर बन गए है।

इसके साथ ही ऋषभ पंत कंगारू धरती पर टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है। पंत से पहले ये रिकॉर्ड किसी भी विकेटकीपर ने नहीं बनाया। धोनी भी इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए। इसी के साथ ही पंत एशिया के बाहर सबसे ज्यादा दो शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए है। पंत ने चार टेस्ट मैचों के अंतिम टेस्ट मैच में जडेजा के साथ शानदार साझेदारी की।