Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के खिलाफ मिली हार के बाद शेन वार्न ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट पर लगाया ये आरोप

ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में 1-2 से हार चुकी है। यह पहला मौका था जब ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने घर में किसी एशियाई टीम से हारी है। दक्षिण अफ्रीका में बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर पर बैन लगाने के बाद टीम के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई है। दोनों का बैन इस साल मार्च के अंत में समाप्त हो जायेगा।

स्मिथ और वार्नर के लौटने से नहीं खत्म होगी परेशानी

ऑस्ट्रेलिया के ख़राब प्रदर्शन को लेकर कहा जा रहा है कि स्मिथ और वार्नर के वापस आने के बाद टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। हालाँकि, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि उन दोनों के वापस लौटने के बाद भी कुछ ख़ास असर नहीं पड़ेगा।

फॉक्स क्रिकेट से बात करते हुए वॉन ने यह बात कही। इसके बाद फॉक्स क्रिकेट में ट्विटर पर यह बयान शेयर भी किया। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल एशेज सीरीज भी खेला जायेगा।

वॉन से सहमत शेन वार्न

No Australian batsman could score

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज शेन वार्न भी माइकल वॉन की बात से सहमत दिखे। वार्न ने ट्विटर के जरिये वॉन के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उनके अनुसार ऑस्ट्रेलिया को जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है।

उन्होंने लिखा

“मुझे यहाँ माइकल वॉन से सहमत होना पड़ रहा है। हाँ, स्मिथ और वार्नर के आने से मदद मिलेगी, लेकिन इससे पूरा क्रिकेट सही नहीं हो जायेगा। अंडर 23 का प्रोग्राम काफी खराब है। हम बेहतरीन क्रिकेटर क्यों नहीं दे पा रहे हैं।”

ऑस्ट्रेलिया को हराना हर टीम का होता था सपना

जिस समय शेन वार्न ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा थे, उस समय यह टीम दुनिया की सबसे बेहतरीन टीम मानी जाती थी। हर टीम का सपना होता था कि वह ऑस्ट्रेलिया वह जीत दर्ज करे।

ऑस्ट्रेलिया की टीम दो बार लगातार 16-16 टेस्ट मैच जीत चुकी है। इसके बाद भी इस समय टीम के पास ऐसे खिलाड़ी ही नहीं हैं, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में  टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर जीत दिलाएं।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post भारत के खिलाफ मिली हार के बाद शेन वार्न ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट पर लगाया ये आरोप appeared first on SportzWiki Hindi.