Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: हमेशा कूल रहने वाले रोहित शर्मा ने शानदार कैच लेने के बाद किया अपशब्द का प्रयोग, वीडियो वायरल

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की पारी 230 रनों पर सिमट गयी। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच महत्वपूर्ण था क्योंकि सीरीज अभी 1-1 से बराबरी पर है। पहले मैच को ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था, वहीं दूसरे मैच को भारत ने जीता था। इस मैच में भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के 6 बल्लेबाजों को आउट किया।

रोहित शर्मा ने लपका शानदार कैच

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पिछले कुछ महीने में शानदार स्लिप फील्डर बन गये हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में भी स्लिप में उन्होंने शानदार कैच लपके हैं।

आज एक बार फिर उन्होंने स्लिप में शानदार कैच लपका। चहल की गेंदबाजी पर गेंद ने ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस के बल्ले का किनारा लेकर गेंद स्लिप के दायें तरफ झुककर शानदार कैच लपका।

रोहित ने दी गाली

पिछले मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने युवा खलील अहमद को गली दी थी। आज एक बार फिर भारतीय खिलाड़ी से यह गलती हुई। इस बार रोहित शर्मा ने स्टोइनिस का कैच लेने के बाद गाली दी।

हालांकि, उन्होंने किसी खिलाड़ी को कुछ नहीं कहा लेकिन मैदान पर एक बेहतरीन खिलाड़ी की यह हरकत सही नहीं है। रोहित इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में कुलदीप यादव को गाली देते देखे गये थे।

भारत को मिला 231 रनों का लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच और एलेक्स कैरी पहले पॉवरप्ले में ही पवेलियन लौट गये।

भारतीय टीम को सीरीज अपने नाम करने के लिए 50 ओवर में 231 रन बनाने हैं। टीम की बल्लेबाजी को देखते हुए यह कोई बड़ा स्कोर नहीं है। भारतीय फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि टीम टेस्ट सीरीज के बाद अब वनडे सीरीज भी अपने नाम करे।

देखें वीडियो:

The post वीडियो: हमेशा कूल रहने वाले रोहित शर्मा ने शानदार कैच लेने के बाद किया अपशब्द का प्रयोग, वीडियो वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.