Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

माइकल क्लार्क की नजर में सचिन तेंदुलकर नहीं बल्कि ये भारतीय खिलाड़ी है सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय विश्व के सबसे शानदार बल्लेबाज हैं. उन्होंने नंबर 3 पर बहुत सारे रिकॉर्ड अपने नाम किएं हैं. उन्होने अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में 39 वां शतक ठोक डाला है. भारतीय टीम का यह कप्तान विश्व के किसी भी गेंदबाज के लिए मुश्किल पैदा कर सकता है.

अपनी बल्लेबाजी से कई क्रिकेट दिग्गज को अपना फैन बना चूका यह खिलाड़ी. अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि भारतीय कप्तान ‘एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने वाला सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है.’

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने वाला सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है कोहली 

कोहली के नए प्रशंसक बने क्लार्क ने कहा कि इस 30 वर्षीय क्रिकेटर के जुनून का कोई जवाब नहीं है. बता दें, विराट कोहली की ही कप्तानी में भारतीय टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर कोई टेस्ट सीरीज जीता है.

उन्होंने कहा,

‘आपको अपने देश के लिये जीत दर्ज करने के विराट के जुनून का सम्मान करना होगा. हां उसमें आक्रामकता है लेकिन कोई भी उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल नहीं उठा सकता. वह वनडे में सर्वश्रेष्ठ है. मेरा मानना है कि विराट एकदिवसीय क्रिकेट में खेलने वाला सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है.भारत के लिये उन्होंने जो कुछ हासिल किया उसको देखने के बाद मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है.’

महेंद्र सिंह धोनी के बारे में भी कही ये बड़ी बात 

क्लार्क ने कहा कि इस 30 वर्षीय क्रिकेटर के जुनून का कोई जवाब नहीं है. बता दें, कोहली ने अब तक 219 वनडे में 10,385 रन बनाए हैं जिसमें 39 शतक शामिल हैं. उनका औसत 59 से भी अधिक है. कोहली जहां लगातार उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं वहीं उनके पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की भी शानदार फॉर्म में लौट आएं हैं.

क्लार्क ने कहा,

‘ धोनी जानता है कि किसी परिस्थिति में किस तरह से खेलना है.उन्होंने 300 से अधिक वनडे खेले हैं, इसलिए वह जानते हैं कि अपनी भूमिका कैसे निभानी है.‘चार, पांच या छह किसी भी स्थान पर.वह किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं और मुझे लगता है कि विराट उनका परिस्थितियों के अनुसार उपयोग करेगा.’

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post माइकल क्लार्क की नजर में सचिन तेंदुलकर नहीं बल्कि ये भारतीय खिलाड़ी है सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ appeared first on SportzWiki Hindi.