स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है और खास बात यह है कि टीम में इस बार शुभमन गिल का चयन हुआ है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए शुभमन गिल को टीम में चुने जाने के बाद वो काफी खुश है और उन्हें हर तरफ से बधाई मिल रही है। लेकिन भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने शुभमन गिल को टीम चुने जाने के राज बताया है।
प्रसाद ने कहा, "शुभमन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार हैं। हम उन्हें सलामी बल्लेबाजों के तौर पर देख रहे हैं। मैंने अंडर-19 और भारत ए टीम के कोच राहुल द्रविड़ से उनके बारे में चर्चा कर शुभमन को टीम में शामिल किया। द्रविड़ ने शुभमन के बारे कहा कि वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार हैं।"
आपको बता दें, एक साल पहले उन्हें अंडर-19 वर्ल्ड कप में ;प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था मोहाली में बसे इस क्रिकेटर को अपने अंडर-19 कप्तान पृथ्वी शॉ की तरह ही टीम इंडिया में शामिल होने का मौका मिला। गिल ने अंडर-19 वर्ल्ड कप, भारत ए टीम और रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने हाल में रणजी ट्रॉफी में पंजाब के लिए 10 पारियों में 98.75 के औसत से 790 रन बनाए है जो कबीले तारीफ है।
जानकारी में बता दें, शुभमन गिल को टीम इंडिया में लोकेश राहुल के स्थान पर चुना गया है। दरअसल, लोकेश राहुल और हार्दिक पांड्या ने एक टीवी शो 'कॉफी विद करन' में महिलाओं को लेकर विवादास्पद टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद उन्हें मामले की जांच जारी रहने तक सस्पेंड कर दिया गया है।
यह भी पढ़े:-
Ind vs aus: पहले मैच में हार के बाद भारतीय टीम में हो सकता बदलाव, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
आईसीसी टूर्नामेंट के तीनों खिताब जीतने वाले इंडियन क्रिकेट टीम के यह 4 दिग्गज खिलाड़ी
Ind vs Aus: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया, भुवनेश्वर बनाया ये रिकॉर्ड
Herald