भारतीय टीम विश्व कप 2019 की तैयारियों में जुट चुकी है। विश्व कप को लेकर टीम ने अपना प्लेइंग इलेवन भी लगभग यह कर लिया है। हालाँकि, अभी इसमें कुछ बदलाव संभव हैं। जिसमें सबसे बड़ा नाम मोहम्मद शमी है। उन्हें जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया और फिर न्यूजीलैंड में खेलने का मौका मिला है। इन मैचों में अभी उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा है।
सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

मोहम्मद शमी एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज भी हैं। जनवरी 2013 में पाकिस्तान पाकिस्तान के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। उसके बाद से ही वह टीम के प्रमुख गेंदबाज बन गये।
शमी विश्व कप 2015 में टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज थे। वहां वह टूर्नामेंट में चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इसके बाद चोट की वजह से उनका करियर काफी बाधित रहा।
विश्व कप के बाद सिर्फ 10 वनडे

2015 विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के बाद मोहम्मद शमी चोट की वजह से काफी समय तक टीम से बाहर रहे। इस बीच जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने टीम में अपनी जगह पक्की कर ली।
विश्व कप से न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे तक उन्होंने सिर्फ 10 मैच ही खेले हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ अक्टूबर में उन्हें टीम में जगह मिली लेकिन वह काफी महंगे साबित हुए और टीम से ड्रॉप होना पड़ा।
विश्व कप में हो सकते हैं महत्वपूर्ण

मोहम्मद शमी के पास इंटरनेशनल के 6 साल का अनुभव है। वनडे मैचों में शुरूआती ओवर में स्विंग के साथ ही अंतिम ओवरों में भी वह योर्कर से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। भारत को बुमराह और भुवी के बाद तीसरे गेंदबाज की तलाश है।
टीम ने खलील अहमद को मौके दिए लेकिन उन्होंने अपनी छाप नहीं छोड़ी। शमी पहले से काफी ज्यादा फिट दिख रहे हैं। इंग्लैंड की पिच भी तेज गेंदबाजों को मदद करती है। ऑस्ट्रेलिया और फिर न्यूजीलैंड में उनके प्रदर्शन को देखते हुए विश्व कप टीम में उनकी जगह पक्की ही है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post मोहम्मद शमी विश्व कप में क्यों महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं appeared first on SportzWiki Hindi.