Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अनिल कुंबले ने चुनी भारतीय ड्रीम टीम, हैरान करने वाला है कप्तान का नाम

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले ने अपनी ड्रीम भारतीय टीम चुनी है। इस टीम में सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों को चुना जाना था, जिन्होंने अनिल कुंबले के डेब्यू के बाद भारतीय टीम के लिए खेला है। कुंबले की इस टेस्ट टीम में कई चौंकाने वाले नाम शामिल किये हैं। इस टीम की कप्तानी अनिल कुंबले खुद ही कर रहे हैं। उन्होंने यह टीम क्रिकेटनेक्स्ट के लिए चुना है।

राहुल द्रविड़ को बनाया सलामी बल्लेबाज

अनिल कुंबले ने अपनी इस टेस्ट टीम में वीरेंद्र सहवाग के साथ राहुल द्रविड़ को सलामी बल्लेबाज बनाया है। द्रविड़ ने अपने करियर में लगातार नंबर तीन पर बल्लेबाजी की है लेकिन कुंबले के अनुसार टीम का बैलेंस देखते हुए वह द्रविड़ से सलामी बल्लेबाजी करना चाहते हैं।

इस टीम में नंबर तीन पर उन्होंने भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली को जगह दी है। कोहली से विवाद के बाद ही कुंबले कोच पद से हट गये थे। चौथे नंबर पर उन्होंने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को जगह दी है।

सौरव गांगुली को जगह नहीं

अनिल कुंबले ने अपनी टीम में सौरभ गांगुली को जगह नहीं दी है। उन्होंने नंबर 5 पर वीवीएस लक्ष्मण को जगह दी है। उनके अनुसार लक्ष्मण मध्यक्रम में शानदार साझेदारी बनाने में सक्षम हैं।

छठवें नंबर पर उन्होंने अपनी टीम में महान ऑलराउंडर कपिल देव को जगह दी है। कपिल देव ने कुंबले के डेब्यू के बाद तक भारत के लिए क्रिकेट खेला था। विकेटकीपर के रूप में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को जगह दी है।

रविचन्द्रन अश्विन की जगह भज्जी

रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं लेकिन अनिल कुंबले ने अपनी टीम में हरभजन सिंह को जगह दी है। उन्होंने इसके पीछे भज्जी के साथ अपनी साझेदारी को वजह बताया है। तेज गेंदबाजों में कुंबले की टीम में जवागल श्रीनाथ और ज़हीर खान को जगह दी है।

इस प्रकार है टीम:

वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), अनिल कुंबले (कप्तान), हरभजन सिंह, ज़हीर खान, जवागल श्रीनाथ

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post अनिल कुंबले ने चुनी भारतीय ड्रीम टीम, हैरान करने वाला है कप्तान का नाम appeared first on SportzWiki Hindi.