Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के बाहर होने के बाद कोंस्टेनटाइन का इस्तीफा

शारजाह
भारत ने 90 मिनट तक बहरीन को रोके रखा था लेकिन इंजरी समय में वह पेनल्टी पर गोल खाकर एएफसी एशियन कप फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर हो गया। भारत के टूर्नामेंट से बाहर होते ही टीम के कोच स्टीफन कोंस्टेनटाइन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। भारत को ग्रुप-ए से नॉकआॅउट राउंड 16 दौर में जाने के लिए सिर्फ ड्रा की जरूरत थी और सोमवार को खेले गए इस मुकाबले में 90 मिनट तक कोई गोल नहीं होने से लग रहा था कि भारतीय टीम 55 साल के अंतराल के बाद नॉकआॅउट में जाने में कामयाब हो जायेगी लेकिन तभी इंजरी समय में बहरीन को पेनल्टी मिली और बहरीन ने गोल करते हुए भारतीयों का दिल तोड़ दिया। इस हार के बाद कोंस्टेनटाइन ने इस्तीÞफा दे दिया। कांस्टेनटाइन के कार्यकाल में भारतीय फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और टॉप 100 में शुमार हुई। टीम इस दौरान 13 मैचों में अजेय रही। कोंस्टेनटाइन ने कहा कि मैं महसूस करता हूं कि मेरा काम अब पूरा हो चुका है। अब भारतीय खिलाड़ी पिछले चार साल के मुकाबले बेहतर स्थिति में हैं। कोंस्टेनटाइन को 2015 में भारतीय फुटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। वह इससे पहले भी 2002 से 2005 के बीच भारतीय टीम के कोच रहे थे।