भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में टेस्ट सीरीज में मात दे दिया है। यह पहला मौका है जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाया हो। इस सीरीज में भारतीय गेंदबाजों ने तो शानदार गेंदबाजी की ही लेकिन बल्लेबाजों ने भी ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी का जमकर सामना किया। चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
पुजारा ने बनाये 521 रन

टेस्ट मैचों में भारत के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने वाले चेतेश्वर पुजारा एशिया से बाहर लगातार फ्लॉप हो रहे थे। उन्हें कई बाहर कई मैचों में टीम से ड्रॉप भी किया गया था, लेकिन इस सीरीज में कहानी कुछ और ही थी।
इस सीरीज में चेतेश्वर पुजारा का बल्ला जमकर बोला। 4 मैचों की इस सीरीज की 7 पारियों में उन्होंने 521 रन बनाये। इसमें 3 शतक भी शामिल थे। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड भी मिला।
मोहम्मद कैफ ने उठाया नया मुद्दा

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने अब नया मुद्दा उठा दिया है। टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद भी पुजारा को वनडे टीम में जगह नहीं मिलती। उन्होंने इसी पर सवाल खड़े किये हैं। कैफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा
“पिछले कुछ वर्षों में कई खिलाड़ियों को एकदिवसीय और टी-20 फॉर्म के आधार पर टेस्ट में चुना गया है। लेकिन काश, हम टेस्ट क्रिकेट में लगातार रन बनाने वाले किसी बल्लेबाज को वनडे टीम में जगह देते, वह भी तब जब वनडे में पिचें फ्लैट होती हैं।”
Over the years, have seen many players getting picked in the Test side based on ODI and T20 form. But wish we could get a player in the ODI team based on his phenomenal run scoring in Test Cricket, especially since wickets are flatter in the ODI format. #Pujara
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) January 8, 2019
वनडे में नहीं चले पुजारा

ऐसा नहीं है कि चेतेश्वर पुजारा को वनडे क्रिकेट में मौका नहीं मिला है। उन्होंने अभी तक भारत के लिए 5 वनडे मैच खेले हैं लेकिन इसमें उनके बल्ले से सिर्फ 51 रन ही निकले हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 40 से रन बनाये हैं।
वनडे क्रिकेट अब पहले जैसी नहीं रही और इसमें ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करनी पडती है। शायद इसी वजह से पुजारा को वनडे टीम में शामिल करने के बारे में कोई बात भी नहीं करता।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post टीम चयन में हो रहे पक्षपात की वजह से इस खिलाड़ी को वनडे टीम में जगह न मिलने पर भड़के मोहम्मद कैफ, चयनकर्ताओं को लगाया फटकार appeared first on SportzWiki Hindi.