Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : रवि शास्त्री ने कराया हार्दिक पांड्या को बल्लेबाजी अभ्यास, फिर पांड्या ने कही ये बात

निलंबन के बाद टीम में वापस आये हार्दिक पांड्या ने तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने एक शानदार जीत हासिल की थी.

सीरीज का चौथा वनडे मैच हैमिल्टन के सेडोन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में 31 जनवरी को खेला जाना है. सीरीज के इस चौथे वनडे मैच में भी हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के लिए शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करना चाहेंगे.

रवि शास्त्री की निगरानी में बल्लेबाजी का अभ्यास करते नजर आये हार्दिक 

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री की निगरानी में बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए नजर आये है. उन्होंने अपने इस बल्लेबाजी के अभ्यास के वीडियो को सोशल मीडिया में भी पोस्ट किया है.

आपकों बता दें, सीरीज के तीसरे वनडे में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम के लिए 2 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किये थे, लेकिन सीरीज के इस तीसरे वनडे मैच में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल पाया था.

यहाँ देखें हार्दिक पांड्या के प्रैक्टिस का वीडियो 

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने प्रैक्टिस का एक वीडियो शेयर करते हुए अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “एक गहन सत्र के लिए हैमिल्टन में यहां बिल्कुल सही मौसम”

 

शानदार रहा है हार्दिक का अबतक का क्रिकेट करियर 

हार्दिक पांड्या का क्रिकेट करियर अबतक शानदार रहा है. उन्होंने भारतीय टीम के लिए अबतक 11 टेस्ट मैच, 45 वनडे मैच और 35 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है.

वह भारतीय टीम के लिए 11 टेस्ट मैचों में 31.29 की औसत से 532 रन, 43 वनडे मैचों में 29.13 की औसत से 670 रन और 35 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 16.94 की औसत से 271 रन बना चुके हैं.

हार्दिक अबतक भारतीय टीम के लिए खेले हुए टेस्ट में 17 विकेट, वनडे में 42 विकेट और 33 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 271 विकेट हासिल कर चुके हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post वीडियो : रवि शास्त्री ने कराया हार्दिक पांड्या को बल्लेबाजी अभ्यास, फिर पांड्या ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.