स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की दमदार पारी की के दम पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेला गया तीसरा और अंतिम मुकाबला भारत ने 7 विकेट से जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया हैं। इसके साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है। साथ ही वनडे और टेस्ट सीरीज हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई को अब बड़ा झटका लगा है।
ऑस्ट्रेलिया अब श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैचों की शृंखला खेलेगी लेकिन इससे पहले ही अब टीम को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया टीम के उप कप्तान और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पीठ दर्द के कारण श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की शृंखला से बाहर हो गए हैं। आपको बता दे कि दक्षिण अफ्रीका में हुए बॉल टैंपरिंग विवाद के कारण ऑस्ट्रेलिया के पहले ही दो दिग्गज खिलाड़ी पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर टीम से बाहर चल रहें है। अब ऑस्ट्रेलिया को अच्छी फॉर्म में चल रहें हेजलवुड का भी झटका लगा है।
बताया जा रहा है कि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पिछले कई दिनों से पीठ दर्द से परेशान थे। लेकिन हाल ही में हुई स्कैन से उनके स्ट्रेस फ्रैक्चर होने का पता चला है। साथ ही आईसीसी विश्व कप से फिट होने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने उनकी आराम दिया है। ऑस्ट्रेलिया कहना है कि उनका ये तेज गेंदबाज इंग्लैंड आईसीसी विश्व कप से पहले टीम चयन के लिए उपलब्ध रहेगा।
और ये भी पढ़े:
Australian Open: जब रोजर फेडरर को सुरक्षागार्ड ने नहीं दी एंट्री, देखें VIDEO
धोनी की तारीफ में ये बोले विराट, जानकर आप भी हो जाएंगे खुश
Herald