Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नेपियर वनडे से पहले मीडिया के सामने आये विराट कोहली, लगातार किये जा रहे एक्सपेरिमेंट को लेकर दिया बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया में फतह हासिल करने के बाद भारतीय टीम का अगला निशाना न्यूजीलैंड की टीम है। दोनों टीमों के बीच बुधवार से वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। पहला मैच नेपियर में मैदान पर खेला जायेगा। कीवी टीम शानदार फॉर्म में चल रही है और उसने श्रीलंका को तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से हराया था। इसी वजह से यह सीरीज रोमांचक होने की उम्मीद है।

विराट ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

न्यूजीलैंड और भारत के बीच होने वाले सीरीज से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टीम की तैयारियों के बारे में बात की। उन्होंने विश्व कप को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा

“जब आप देश के लिए खेलते हैं तो जीतना सबसे जरूरी है। इसके बावजूद आपको शांत रहने की जरूरत है क्योंकि विश्व कप भी पास है। हमें कुछ खिलाड़ियों विभिन्न जगहों पर आजमाना भी है। हम एक्सपेरिमेंट भी करते हैं असली फोकस जीत ही होता है।

टक्कर का होगा मुकाबला

भारतीय टीम के सामने ऑस्ट्रेलिया की अनुभवहीन टीम थी। उसके मुकाबले कीवी टीम काफी अनुभवी है और इसी वजह से भारत को कड़ी टक्कर मिल सकती है। न्यूजीलैंड के बारे में कप्तान विराट कोहली ने कहा

“वह पिछले कुछ सालों से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और इसी वजह से रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं। पिछले भारत दौरे पर भी अच्छा मुकाबला हुआ था और हमें मुंबई में हार मिली थी। टिम और ट्रेंट के रूप में उनके पास काफी अनुभवी है।”

यह भी पढ़ें: आईसीसी ने जारी की वनडे की सबसे बेहतरीन टीम, कोहली को बनाया कप्तान, इन चार भारतीय खिलाड़ियों को भी मिली जगह

पिछले दौरे में मिली थी हार

भारतीय टीम इससे पहले 2014 में न्यूजीलैंड दौरे पर आई थी और टीम 5 मैचों की वनडे सीरीज में एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई। कप्तान विराट कोहली के अनुसार उस समय टीम की बल्लेबाजी में अनुभव की कमी थी। इसके साथ ही उन्होंने तीन तेज गेंदबाजों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा

“पिछले तीन सालों में हमने शानदार खेल दिखाया है। न्यूजीलैंड में 300+ के स्कोर बनते हैं और इस बार यह इसे चैलेंज की तरह ले रहे हैं। दूसरी टीम को देखें तो उनके पास 2-3 ऑलराउंडर हैं। जब तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं तो हम तीन तेज प्रमुख गेंदबाज के बारे में सोचते भी नहीं हैं।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post नेपियर वनडे से पहले मीडिया के सामने आये विराट कोहली, लगातार किये जा रहे एक्सपेरिमेंट को लेकर दिया बड़ा बयान appeared first on SportzWiki Hindi.