एमएस धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद भारतीय टीम को एक अच्छे विकेटकीपर की काफी कमी खली. धोनी के जाने के बाद भारतीय टीम ने रिद्धिमान साहा, नमन ओझा, पार्थिव पटेल और दिनेश कार्तिक जैसे कई विकेटकीपरों को अजमाया, लेकिन कोई भी विकेटकीपर भारतीय टीम की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया था.
जब धोनी के बाद सभी विकेटकीपर फेल साबित हुए, तो भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम में मौका देना शुरू कर दिया.
पंत ने सिडनी में शतक लगा दिखाई अपनी काबिलियत

भारतीय टीम के मौजूदा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने सिडनी के मैदान पर शतक लगाकर अपनी काबिलियत का नमूना पेश किया है. ऋषभ पंत ने सिडनी के मैदान पर अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का दूसरा शतक लगाया है. इससे पहले ऋषभ पंत ने इंग्लैंड की धरती पर भी शतक लगाया था.
ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले बने, पहले एशियाई विकेटकीपर

ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक बनाने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर बने है. भारतीय विकेटकीपर द्वारा पिछला उच्चतम स्कोर फारूख इंजीनियर का था. उन्होंने 1967 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 89 रन बनाए थे. ऋषभ पंत के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है.
इंग्लैंड की धरती में भी लगा चुके है शतक
आपकों बता दें, कि इंग्लैंड की धरती में भी ऋषभ पंत शतक लगा चुके है. जुलाई-अगस्त 2018 में खेली गई भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच में उन्होंने शतक लगाया था.
ऋषभ पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी 92-92 रन की दो शानदार पारियां खेली थी. अब ऑस्ट्रेलिया में भी शतक लगाकर उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश कर दिया है. वह भविष्य में भी भारत के लिए कई बड़ी पारियां खेल सकते है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर बने ऋषभ पंत appeared first on SportzWiki Hindi.