Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हिटमैन रोहित हैमिल्टन में रच सकते है इतिहास, इस मामले में बनेंगे पहले भारतीय

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड में खेली जा रही पांच वनडे मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली है। लेकिन अभी इस सीरीज के दो मैच और खेले जाने वाले है। भारतीय टीम लगातार तीन वनडे मैच जीतकर सीरीज में 3—0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मैच 31 जनवरी को हैमिल्टन में खेला जाएगा। मेजबान टीम के लिए ये मैच बहुत अहम है। क्योंकि बाकी के दो मैच जीतकर कीवी टीम अपनी साख बचाने की कोशिश करेगी।

NZvIND: विराट की अनुपस्थिति में ये बल्लेबाज करने जा रहा है वनडे में डेब्यू

इसी बीच आपको बता दें कि टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान विराट कोहली अंतिम दो मैच के साथ टी20 सीरीज में भी नजर नहीं आएंगे। ऐसे में टीम की कमान हिटमैन रोहित शर्मा के हा​थ में नजर आएंगी। इसी बीच आपके बता दें कि रोहित शर्मा चौथे वनडे मैच में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व दुनिया के बेस्ट फिनिशर महेन्द्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ सकते है।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने तीसरे मैच में अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान दो छक्के जड़े थे। इस मैच में रोहित शर्मा वनडे में छक्कों के मामलें में महेन्द्र सिंह धोनी के बराबरी पर आ गए है। दोनों ने वनडे में अब तक कुल 215 छक्के लगाए हैं। रोहित चौथे वनडे में छक्का लगाते ही महेन्द्र सिंह धोनी से आगे निकल जाएंगे और छक्कों के मामलें में रोहित शर्मा भारत के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। वनडे में सबसे ज्यादा छक्कों के मामलें में पाकिस्तान ​के शाहिद अफरीदी टॉप पर है।