इंग्लैंड महिला टीम की ऑफ स्पिन गेंदबाज डेनिएल हेजेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। हेजेल ने इंग्लैंड की महिला टी-20 टीम का हिस्सा भी थी, जिसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नवम्बर में वर्ल्ड टी-20 के फाइनल मुकाबले में हार मिली थी। ऑफ स्पिन गेंदबाजी के साथ ही वह निचले क्रम की एक बेहतरीन बल्लेबाजी भी थीं।
इंग्लैंड के लिए खेले 141 मैच

डेनिएल हेजेल ने इंग्लैंड के लिए 141 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए अपना डेब्यू मैच नवम्बर 2009 में वेस्टइंडीज महिला टीम के खिलाफ खेला था। उनका अंतिम मैच इंटरनेशनल मैच विश्व कप का फाइनल ही था।
उन्होंने इंग्लैंड के लिए सिर्फ 3 टेस्ट मैच खेले हैं और इसमें उनके नाम दो विकेट हैं। उन्होंने करीब पांच साल पहले 2014 में अपना अंतिम टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेला था।
भारत के खिलाफ खेला अंतिम वनडे

ऑफ स्पिन गेंदबाज डेनिएल हेजेल ने भारत के खिलाफ अपना अंतिम वनडे मैच खेला था। वह दो बार विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा भी रह चुकी हैं। इसके साथ ही तीन बार उन्होंने इंग्लैंड के लिए एशेज सीरीज भी जीता है।
हेजेल इंग्लैंड टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं। हालाँकि, वह नियमित कप्तान नहीं थी। 30 वर्षीय इस गेंदबाज ने दो मौकों पर टीम की कमान संभाली थी। वह महिला बिग बैश में एडिलेड स्ट्राइकर्स का भी हिस्सा थी।
अपने फैसले से खुश

सिर्फ 30 साल की उम्र में संन्यास लेने वाली डेनिएल हेजेल के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 146 विकेट दर्ज हैं। एक समय दुनिया की नंबर एक टी-20 गेंदबाज रहीं हेजेल में अभी काफी क्रिकेट बचा था।
इसके बाद भी उन्होंने संन्यास लिया और कहा
“मुझे लगता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने से आगे बढ़ने के मेरे फैसले से मैं 100 प्रतिशत खुश हूं और मुझे पता है कि अगला अध्याय मेरे लिए क्या है। नौ साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने से मानसिक और शारीरिक रूप से आप पर दोनों पर प्रभाव पड़ सकता है।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनिएल हेजेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास appeared first on SportzWiki Hindi.